शिवसेना पंजाब ने गौधन एवं बेसहारा पशुओ की संभाल को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन : अरविन्द वालिया सरकार गौधन एवं बेसहारा पशुओ की करे संभाल

शिवसेना पंजाब ने गौधन एवं बेसहारा पशुओ की संभाल को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन : अरविन्द वालिया
सरकार गौधन एवं बेसहारा पशुओ की करे संभाल नहीं तो शिवसेना पंजाब करेगी राज्य भर में आंदोलन
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


शिव सेना पंजाब द्वारा राष्टीय चेयरमैन राजीव टंडन की अध्यक्षता में बेसहारा गौधन तथा बेसहारा पशुओं की सेवा संभाल को लेकर एक मांग पत्र जिला कचहरी में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को सौंपा गया।
जानकारी देते हुए जिला प्रधान अरविन्द वालिया, भानु प्रताप , संदीप थापर एवं नीरज जेंकी ने बताया कि रोजाना सड़कों पर घूमने वाले इन बेसहारा पशुओं के कारण कितने ही हादसे होते है। बहुत से लोग इन आवारा पशुओं के कारन घायल हो चुके है यां दम तोड़ चुके है लेकिन नगर निगम के खिलाफ अभी भी इन आवारा पशुओं तथा बेसहारा गौधन की संभाल को लेकर कोई योजना नहीं है बल्कि इनके नाम पर हर वास्तु पर काऊ सेस लगा सरकार अपना खजाना भरने में लगी है।
इस मौके हेमंत ठाकुर ,रोहित जोशी,दीपक पंडित एवं सुनील कुमार ने कहा कि अगर निगम इस काऊ सेस की राशि को भी इन बेसहारा पशुओं से निजात पाने के लिए खर्च कर दे तो शहर की सड़कें खाली हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो डायरी संचलक तथा घरों में गाय रखने वाले लोग इन्हे सड़कों पर छोड़ देते है जिस कारण रोजाना शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है इसकी रोकथाम के लिए डेयरी संचालकों को पशुओं की रजिस्ट्रेशन करनी लाज़मी करनी होगी।
प्रदीप शर्मा, मीशू गुप्ता ने कहा कि सरकार जिन गौशाला यां संस्थाओं को इनकी देखभाल के लिए फंड देती है तो ये भी यकीनी बनाना चाहिउए की ये लोग बेसहारा पशुओं की संभल करते भी है यान नहीं।
जिला प्रधान अरविन्द वालिया,दलीप ग्रोवर कहा कि अगर जल्द सरकार ने इन बेसहारा गोधन तथा आवारा पशुओं की समस्या कीतरफ ध्याना न दिया तो शिव सेना प[पंजाब पुरे पंजाब में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय को लेकर गंभीरता से सोचना चाहिए कि हर वास्तु तथा सेवा पर काऊ सेस देने के बावजूद भी लोग इनके कारण हादसों का शिकार हो रहे है तथा मर रहे है। शिव सेना पंजाब जल्द पुरे पंजाब वासियों को साथ लेकर इस मुड़े पर जन आंदोलन का आगाज करेगी। इस अवसर पर रोहित वर्मा, तीक्षण सूद, गौरव कुमार, नीरज भारद्वाज, राजीव अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, दिनेश कालिया, रोहित वर्मा, स्वर्ण सिंह, बनारसी दास , हनी, रॉकी, बिंदर , सुनील कुमार, अमित कुमार, दीपांशु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

COMMENTS