Homeपंजाब

जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन ‘हाय-हाय’ व ‘पंजाब सरकार- मुर्दाबाद’ के नारे

जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन ‘हाय-हाय’ व ‘पंजाब सरकार- मुर्दाबाद’ के नारे

पंजाब कांग्रेस की कलह : जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन 'हाय-हाय' व 'पंजाब सरकार- मुर्दाबाद' के नारे, CM को नसीहत- दलितो

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान
गवर्नर ने दी पंजाब में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी :
अकाली – बहुजन समाज पार्टी गठबंधन : लुधियाना नाॅर्थ हलके में बदले सियासी समीकरण

पंजाब कांग्रेस की कलह : जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन ‘हाय-हाय’ व ‘पंजाब सरकार- मुर्दाबाद’ के नारे, CM को नसीहत- दलितों से धोखा न करें

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब कांग्रेस में कलह थम नहीं रही है। मंगलवार को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर दलित स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में स्टूडेंट्स ने कैप्टन हाय-हाय और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद सांसद दूलो ने भी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि वो दलित समाज से धोखा न करें।

राज्यसभा में सवाल पूछने पर मिली राशि लेकिन पंजाब में घोटाला हो गया

सांसद दूलो ने कहा कि पिछले 10 साल में पंजाब में लाखों दलित बच्चों की जिंदगी तबाह कर दी गई। पहले अकाली सरकार के समय 400 करोड़ का घपला हुआ। कैग के खुलासे के बाद हमने संसद में मंत्री से सवाल पूछा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजा। किसी तरह वहां से राशि आई तो उसमें भी 59 करोड़ का घपला हो गया। इससे सवा लाख दलित बच्चे एडमिशन से वंचित हो गए हैं।

घर-घर नाैकरी वाली कैप्टन सरकार शिक्षा तक नहीं दे पा रही

दूलो ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार घर-घर नौकरी की बात कर रही है तो दूसरी तरफ दलित व गरीबों के बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रही है। पंजाब में घर-घर नौकरी की बात से गुमराह कर सरकार बना ली गई। नशा खत्म करने के लिए गुटका साहिब की कसम खाकर गुरुओं का अपमान किया गया। मैंने 2019 में CM को चिट्‌ठी लिखी थी कि किसानों की कर्ज माफी की तरह इसका अलग से फंड बना दो। उससे बच्चों की फीस भरो और केंद्र सरकार जब पैसा देगी तो उसे ले लेना लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

हरियाणा-हिमाचल में घपलेबाज पकड़े गए, पंजाब में CM ने क्लीन चिट दी

सांसद दूलो ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में घपला होने पर हरियाणा व हिमाचल सरकार ने इसकी CBI जांच कराई। जिसमें जिम्मेदार लोग पकड़े गए। पंजाब में चीफ सेक्रेटरी के कहने पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जांच की लेकिन उसे ही नहीं माना गया। CM ने सबको क्लीन चिट दे दी। अगर स्कॉलरशिप की राशि न दी तो वो CM के घर के बाहर धरना भी लगाएंगे।

अकालियों का डिप्टी CM लॉलीपॉप, किसान आंदोलन से BJP की हालत पतली

सांसद दूलो ने कहा कि अकाली दल का डिप्टी CM दलित को बनाने की बात सिर्फ लॉलीपॉप है क्योंकि उसकी पावर भी मंत्रियों जैसी ही होती है। दलितों को इतना सम्मान देना है तो अकाली दल CM बनाए। BJP के दलित CM पर दूलो ने कहा कि जिन प्रदेशों में उनकी सरकार है, वहां क्यों नहीं किसी दलित को CM बनाते। किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में BJP की हालत पतली है, इसलिए वो कुछ भी कहते रहें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0