Homeपंजाब

जनाब साड्डे इलाके अजित नगर च चिट्टा विकदा है, तां पुलस सुनवाई नहीं करदी : रोहित सिक्का

जनाब साड्डे इलाके अजित नगर च चिट्टा विकदा है, तां पुलस सुनवाई नहीं करदी : रोहित सिक्का

धरना उठवाया : जनाब साड्डे इलाके अजित नगर च चिट्टा विकदा है, तां पुलस सुनवाई नहीं करदी : रोहित सिक्का  नशा तस्करों के खिलाफ थाने के बाहर धरने प

सरकार को ‘नींद’ से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गणपति स्थापना उत्सव का आयोजन किया गया : बलराज भसीन
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने को की ‘दिल्ली ईवी फोरम’ की शुरूआत

धरना उठवाया : जनाब साड्डे इलाके अजित नगर च चिट्टा विकदा है, तां पुलस सुनवाई नहीं करदी : रोहित सिक्का 

नशा तस्करों के खिलाफ थाने के बाहर धरने पर बैठे पार्षद पति रोहित सिक्का और इलाका निवासी

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना उठवाया

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

हैबोवाल के अजीत नगर इलाके में चिट्टे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गई, जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची थाना हैबोवाल की दोनों पक्षों को थाने ले आईं। मगर नशेडि़यों से परेशान लोगों ने थाने के बाहर धरना दे दिया। जिसके बाद एसएचओ ने लोगों को शांत कर धरने से उठाया।

पार्षदपति रोहित सिक्का ने बताया उनके वार्ड में अजीत नगर पड़ता है। जहां से अकसर चिट्टे को लेकर शिकायते आती है, लोगों ने पुलिस को लिखित कंप्लेंट भी की, मगर कोई समाधान नही हुआ। उनके वार्ड में रहने वाले कुलविंदर सिंह ने उन्हें बताया कि रविवार की रात करीब साढे 8 बजे उनकी गली में दो शख्स घूम रहे थे, जिन्हें उन्हें कारण पूछा, पहले तो वो आगे निकल गए लेकिन फिर वापिस आये और हाथापाई करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त शख्स चिट्टा बेचने वालों के साथ थे। जिसमें बाद मोहल्ले के लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया।

जब पुलिस आई तो उन्हें थाने ले आये, जहां लोगों ने कार्रवाई की मांग की लेकिन जब कोई जवाब पुलिस की तरफ से नही मिला तो लोग धरने पर बैठ गए। लोग बोले जनाब साड्डे इलाके च चिट्टा विकदा है, तो पुलस सुनवाई नई करदी। जिसके बाद अधिकारी ने दोनों पक्षो को सुबह थाने आने के लिए कहा, जिसके बाद वो अगली कार्रवाई करेंगे। फिर लोगो ने धरना उठाया। उधर, पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0