शिवसेना पंजाब आंतकवाद को पुनर्जीवत करने के मंसूबो को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी : अरविन्द वालिया शिवसेना पंजाब शहीदों को श्रद्धांजल

शिवसेना पंजाब आंतकवाद को पुनर्जीवत करने के मंसूबो को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी : अरविन्द वालिया
शिवसेना पंजाब शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
शिवसेना पंजाब द्वारा राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन के दिशा निर्देशों के अनुसार 6 जून को आंतकवाद सफाया दिवस मनाने को लेकर शिवसेना पंजाब की एक मीटिंग जिला प्रधान अरविंद वालिया की अध्यक्षता में उनके दफ्तर सिविल सिटी ,चन्दर नगर में हुई। मीटिंग में राष्टीय चेयरमैन राजीव टंडन, महंत कश्मीर गिरी जी, टकसाली नेता संदीप थापर तथा अवतार मौर्य विशेष रूप से उपस्थित हुए। मीटिंग में 6 जून को लुधियाना में मनाये जाने वाले आतंकवाद सफाया दिवस कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा तैयार की गई . मीटिंग में निर्णय लिया गया कि पुरे पंजाब में कार्यकर्ता कोविड 19 के नियमों की पालना करते हुए तथा सरकारी हिदाईतों का पालन करते हुए श्रदांजलि समारोह मनायेगे तथा हवन यज्ञ करेंगे।
जानकारी देते हुए जिला प्रधान अरविन्द वालिया, पंजाब चेयरमैन प्रिंस शर्मा, राष्टीय सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि 6 जून को लुधियाना में आतंकवाद सफाया दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सिटी, चन्दर नगर में आतंकवाद के समय शहीद होने वाले नेताओं, पुलिस अधिकारियों, सैनिकों तथा बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा हवन यग का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा आतंकवाद सफाया दिवस का विरोध करने वाले लोग तथा उनके पोस्टर फाड़ने वाले लोग भूल जाते है कि आंतकावाद के समय सबसे ज्यादा जियादतियाँ हिन्दुओं के साथ ही हुई थी। जिन बेकसूर निहत्थे हिन्दू लोगों को बसों तथा रेलगाड़ियों से निकाल कर गोलियों से भून दिया जाता था उनका क्या कसूर था।
इस मौके अमित कोंडल, जतिंदर सोनू, भानु प्रताप ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आंतकवाद के समय बहुत सन्ताप झेला है। देश विरोधी ताकतें तथा खालिस्तानी विचारधारा वाले लोग अभी भी पंजाब को खालिस्तान बनाना चाहते है लेकिन शिव सेना पंजाब उन्हें मुँह तोड़ जवाब देगी तथा उनका ये सपना एक सपना ही बन कर रह जायेगा।
इस अवसर पर सुमित जसूजा, रोहित जोशी, रोहित वर्मा तथा नितीश नारंग ने कहा कि पहले पंजाब के लोग तथा खासतौर पर नौजवान भावनाओं में बह कर इन आंतकवादी संगठनो तथा खालिस्तानी विचारधारा वाले लोगों के बहकावे में आ जाते थे लेकिन अब पंजाबी इन के मंसूबों को समझ गए है तथा हिन्दू सिख भाईचारा ऐसे संगठनों तथा लोगों को करारा जवाब देगा तथा आतंकवाद को पुनर्जीवित नहीं होने दिया जाएगा।
जिला प्रधान अरविन्द वालिया,अमित अरोड़ा , रितेश राजा ने कहा कि आज हम पंजाब में खुलेआम घूम रहे है ये सब उन शहीदों की कुर्बानियों की वजह से है। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, जरनल वैद्य जिन्होंने अपनी शहादत देकर पंजाब तथा हिंदुस्तान को बर्बाद होने से बचा लिया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वो आपने आपने घरों में भी 6 जून को देश के इन शहीदों को नमन करें तथा उनके बलिदान को याद करें।

COMMENTS