Homeपंजाब

लुधियाना में बड़ा हादसा : बस की टक्कर के बाद खंभे से भिड़ी ट्रॉली, स्पार्किंग से पराली को लगी आग, थाने के बाहर खड़े दर्जनों वाहन भी जले

लुधियाना में बड़ा हादसा : बस की टक्कर के बाद खंभे से भिड़ी ट्रॉली, स्पार्किंग से पराली को लगी आग, थाने के बाहर खड़े दर्जनों वाहन भी जले

लुधियाना में बड़ा हादसा : बस की टक्कर के बाद खंभे से भिड़ी ट्रॉली, स्पार्किंग से पराली को लगी आग, थाने के बाहर खड़े दर्जनों वाहन भी जले लुधियाना :

मयंक बांसल और राकेश बांसल पर मालिक से 30 लाख ठगने पर पर्चा दर्ज
चो: बग्गा के आप में शामिल पर पार्टी को मिल रहा अलग अलग पार्टीयो का समर्थन
एक महीने में तीसरी बार राम रहीम को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

लुधियाना में बड़ा हादसा : बस की टक्कर के बाद खंभे से भिड़ी ट्रॉली, स्पार्किंग से पराली को लगी आग, थाने के बाहर खड़े दर्जनों वाहन भी जले

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना घटी है। बताया जाता है कि ओवरटेक के चक्कर में थाने के ठीक पास एक बस पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के एक खंभे में जा भिड़ी और स्पार्किंग के चलते ट्रॉली में भरी पराली में आग लग गई। इस आग की चपेट में एक-एक करके कई वाहन चपेट में आ गए। इस घटना में दर्जनभर वाहन जल गए। घटना नेशनल हाईवे नंबर 1 पर स्थित थाना बस्ती जोधेवाल के ठीक सामने की है। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। पराली से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे ट्रॉली एक तरफ पलट गई और ऊपर तारों में हुई स्पार्किंग के चलते पराली ने आग पकड़ ली। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने थाने के बाहर माल मुकदमा के तहत जब्त खड़े दुपहिया और चौपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का पता चलते ही थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं रोड पर वाहनों की लाइन लग गई।

पुलिस ने कई लोगों को आग की चपेट में आने से बचाया

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से काफी सारे वाहनों को बाहर निकाल आग की चपेट में आने से बचा भी लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। 
दूसरी ओर  यह भी बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारकर फरार हुए बस चालक को पुलिस ने शिवपुरी चौक में काबू कर लिया है। थाना प्रभारी मोहम्मद जमील ने कहा कि आग लगने से जलकर जले वाहनों की संख्या बताना अभी संभव नहीं है। रिकॉर्ड चेक करके ही कुछ बताया जा सकेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0