Homeपंजाब

हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विशाल मदान

हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विशाल मदान

हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विशाल मदान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्

एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में मनाया लोहड़ी पर्व : बलराज भसीन
ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
यात्रियों के लिए अच्छी खबर : 1 जुलाई से 23 जोड़ी एक्स. स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्यक्ष विशाल मदान ने चंडीगढ़ में श्री राम और श्री हनुमान जी फोटो एडिट कर भाजपा नेताओं के चेहरे लगा शोसल मीडिया के जरिए डालना और अपने आप को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बराबर बताना गलत बताया। इस से सभी हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। शिवसेना शिरोमणि ऐसी निंदनीय हरकत करने वालो के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। किसी भी देवी देवता का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा चाहे वो कोई भी हो। शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्यक्ष विशाल मदान ने प्रशासन से मांग की है की भगवान् श्री राम और श्री हनुमान जी फोटो पर भाजपा नेताओ की फोटो लगा उन्हें भगवान् का दर्जा देने वालो को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो शिवसेना शिरोमणि सड़को पर उतर हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओ को भड़काने वालो को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी। 
उनका कहना है कि फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर डालना और अपने आप को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बराबर बताना गलत है। सभी हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करे। दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस तरह की फोटो सोशल मीडिया में डालना किसी साजिश को बढ़ावा दे रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई करके गिरफ्तार करना चाहिए।

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्यक्ष विशाल मदान ने कहा समाज में कुछ असमाजिक लोग ऐसे हैं जोकि कभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मां दुर्गा का रूप दिखा देते हैं, कभी राहुल गांधी को शिव के रूप में दिखा देते हैं और कभी प्रियंका गांधी को भी माता दुर्गा के रूप में दिखा देते हैं। यह सरासर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। शिवसेना शिरोमणि इसकी निंदा करती है और ऐसे लोगों को चेतावनी देती है की ऐसी घटिया हरकतें करके अपनी राजनीति को चमकाने का प्रयास न करें अन्यथा शिवसेना शिरोमणि ऐसे लोगों के खिलाफ जो भी उचित कानूनी कार्रवाई बनती होगी करवाने के लिए वचनबद्ध है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0