नई सब्जी मंडी दो दिन बंद होने पर रेहड़ी-फड़ी वाले मनमाने दामों पर बेच रहे फल-सब्जी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : उत्तरी भारत में दूसरी सबसे बड़ी
नई सब्जी मंडी दो दिन बंद होने पर रेहड़ी-फड़ी वाले मनमाने दामों पर बेच रहे फल-सब्जी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
उत्तरी भारत में दूसरी सबसे बड़ी लुधियाना फल सब्जी मंडी 2 दिन बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इसके साथ ही फल-सब्जियों के दाम 3 गुना होने से गरीब लोग फल सब्जी खरीदने में असमर्थ नजर आने लगे हैं। महानगर के विभिन्न इलाकों में लगने वाली छोटी मंडियों में कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले मॅहगी सब्जी बेच गरीब जनता को लूट अपनी जेबे भर रहे है। गिल रोड नहर के पास लगने वाली फल सब्जी की दुकानों पर फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां पर 280 रुपये लीची, 120 रुपये आम व 270 रुपये किलो कीवी फल मिल रहा है साथ ही अन्य फल सब्जियों का रेट आसमान छू रहे है।
इन दुकानों पर ग्राहक आ तो जरूर रहे थे लेकिन फल सब्जियों के दाम पूछने के बाद उनके होश उड़ जाते थे जिससे वह वापस लौटने को मजबूर दिखाई दिए। वहीं कुछ लोग कोई दूसरा विकल्प न होने की वजह से आम लोगों को महंगे दामों में फल-सब्जी खरीदनी पड़ रही है। इसी तरह शहर के बाहरी कॉलोनियों में रेहड़ी-फड़ी वाले मनमाने रेट पर सामान बेच आम लोगो को दोनों हाथो से लूट रहे है।
सब्जी – होलसेल – रिटेल
गोभी 8-10 30 से 40
गाजर 8-10 25-30
मटर 50 100
घीया 8-10 25-30
भिंडी 24-28 50-60
मूली 5-6 20 से 30
करेला 13-15 40 से 60
शिमला मिर्च 5 20-40
बीन्स 20-25 40-50
खीरा सीडलेस 15 30-40
खीरा देसी 5-10 20-25
धनिया 10 60
आलू 8 20
प्याज 18-20 25-30
नींबू 50-60 100-140
अदरक 25-30 60-80
पता गोभी 4-5 20-25
बैंगन 5-6 20-30
हरी मिर्च 15-16 60-70
टमाटर 7-8 20 से 30
महंगी सब्जी बेचने वालों पर करेंगे कार्रवाई : सेक्रेटरी
दो दिन मंडी बंद होने के कारण महानगर में फल सब्जी तीन गुने रेट पर बिकने के बारे में मार्केट कमेटी सेक्रेटरी टेक बहादुर ने बताया कि दुकानदारों को महंगी सब्जी नहीं बेचने दी जाएगी। वह खुद मार्केट में रेट चेक करवाएंगे और अगर कोई बहुत महंगी सब्जी बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS