धार्मिक, समाजिक, स्कूलों एवं बन्द पड़े कपूर हस्पताल को कोविड सेंटर के लिए इस्तेमाल करे सरकार : हर्ष बाहरी 5जी टेस्टिंग रोकी जाये सब कुछ ठीक हो जा
धार्मिक, समाजिक, स्कूलों एवं बन्द पड़े कपूर हस्पताल को कोविड सेंटर के लिए इस्तेमाल करे सरकार : हर्ष बाहरी
5जी टेस्टिंग रोकी जाये सब कुछ ठीक हो जायेगा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप का कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार से अपील की है कि शहर में जितने भी धार्मिक, समाजिक, स्कूल एवं बन्द पड़े कपूर हस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हस्पतालो में बढ़ रही भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके तथा आम जनता को सड़को पर ना रुलना पड़े। उन्होंने कहा की महामारी ने रूद्र रूप धारण किया हुआ है ऐसे में सभी एनजीओज़ को आगे आना चाहिए तथा इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए। सरकार को भी स्वास्थ्य सुविधाओं में आ रही कमियों को दूर कर कोरोना मरीजों का इलाज युद्ध स्तर पर करना चाहिए।
प्रधान हर्ष बाहरी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपील की है कि जो 5जी टेस्टिंग चल रही है उसे तुरन्त रोक देना चाहिए। इससे सब कुछ ठीक हो जायेगा। उन्होंने कहा की आप लॉकडाउन लगाए पर जनता के बारे में भी सोचे। जब तक लॉकडाउन है तब तक बैंको से लिए गए लोन की कोई भी किश्त ना ली जाये और ना ही उस पर ब्याज लिया जाये एवं ना ही सिबल में उसका नाम डाला जाये। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड जैसे शहरों ने लॉकडाउन लगाया है तो उन्होंने अपनी जनता के लिए फंड भी मुहैया करवाए है। व्यापारी वर्ग कर्ज के तले दबा हुआ है।
यदि पंजाब सरकार पंजाबियो की हितेषी है तो पंजाब में 5जी टेस्टिंग को तुरन्त प्रभाव से रोक लगाए क्युकि अब तक की मिली खबरों से पता चलता है की 5जी नेटवर्क मनुष्य के लिए बहुत ही घातक है। जबसे कम्पनियो ने 5जी टेस्टिंग शुरू की है तब से वातावरण को बहुत नुक्सान पंहुचा है। एक रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड में 5जी टेस्टिंग के दौरान सेकड़ो पशु पक्षी मारे गए है। लोग इस का विरोध इस लिए कर रहे है क्युकि ये हाई फिरकुएंसी वेव है जो मनुष्य के लिए घातक है। 5जी फिरकुएंसी 30 गीगावाट से 300 गीगावाट तक है। बहुत से लोगो का मानना है ये जो महामारी फैली है ये महामारी ना हो कर 5जी टेस्टिंग के कारण ऐसा हो रहा है। सरकार को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए।

COMMENTS