HomeHeath

कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा

इमरजेंसी से लेकर श्मशान तक वेटिंग, ऑटो में मौत, स्ट्रेचर पर इलाज

कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा

कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा, 40 मरीज वेंटिलेटर पर, 7781 एक्टिव मरीज इमरजेंसी से लेकर श्मशान तक वेटिंग, ऑटो में म

भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप गोशा इस्तीफा दे भाजपा में हुए शामिल
अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर :

कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा, 40 मरीज वेंटिलेटर पर, 7781 एक्टिव मरीज

इमरजेंसी से लेकर श्मशान तक वेटिंग, ऑटो में मौत, स्ट्रेचर पर इलाज

लुधियाना : (लेखक हरपाल सिंह) : 

कोरोना से दम तोड़ती जिंदगी का सिलसिला बादस्तूर जारी है। शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 28 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा, जबकि 37 लोगों के कोविड प्रोटोकॉल के तहत संस्कार हुए। गंभीर पहलू यह है कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 964 नए पॉजिटिव केस मिले, जिनमें से 40 मरीज तो वैंटीलेटर पर हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सरकारी अस्पताल के कोरोना इमरजेंसी के हालात तो ऐसे हैं कि यहां पर बैड तक उपलब्ध नहीं। सांस न आने पर गंभीर हालात में अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को इमरजेंसी में बैड न मिल पाने से बीच रास्ते स्ट्रेचरों पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर उपचार हो रहा है। गंभीर पहलू तो यह है कि कई लोग तो अस्पताल तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला अपने पति को जिसे सांस नहीं आ रही थी आटो पर लेकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंची, मगर तब तक उसके पति ने दम तोड़ दिया था। सिविल में 150 बेड में से 118 में मरीज है। लेवल 3 आईसीयू फुल है। लेवल 2 में 118 में से 102 फुल हैं। इमरजेंसी से लेकर श्मशान तक वेटिंग ही चल रही है।

लुधियाना ने खो दिया एक और उद्यमी, दिनेश लाकड़ा का कोरोना से निधन

लुधियाना की गारमेंट यूनिट लाकड़ा इंडस्ट्रीज के एमडी दिनेश लाकड़ा का कोविड 19 से निधन हो गया। 25 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेट हुए। लेकिन, 27 अप्रैल को सांस की समस्या पर एसपीएस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन फिर अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा और फेफड़े काम नहीं कर रहे थे। 30 अप्रैल को रात ढाई बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। दिनेश लाकड़ा के चाचा अजीत लाकड़ा ने कहा कि सीएम लॉकडाउन लगाने के हक में नहीं हैं, मगर कोरोना के बढ़ते केस को देख इंडस्ट्री एसो. अपने लेवल पर लॉकडाउन लगाएगी। तांकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

शुक्रवार को 964 कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि

शुक्रवार को 964 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें लुधियाना जिले से 792 और अन्य राज्यों/जिलों से 172 कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को 8519 सैंपल्स जांच के लिए भेजे। अब तक लुधियाना से 1384 मरीज और अन्य जिलों के 696 मरीज जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को 1027 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जिले में अब 7781 एक्टिव मरीज हैं। शुक्रवार को 13085 लोगों को वैक्सीन लगी। अब तक जिले में 5,34,027 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 1 मई से 18+ आयु के लोगों की वैक्सीनेशन का शैड्यूल था। वैक्सीनेशन उपलब्ध न होने से इसे फिल्हाल रोक दिया गया, क्योंकि 45+वालों के लिए ही अभी पर्याप्त वैक्सीन नहीं है।

पत्नी आखरी दम तक जूझती रही, सांसों ने साथ छोड़ा

एंबुलेंस न मिलने पर ऑटो में ही दम तोड़ा : मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर निवासी धीरज कुमार को सांस लेने की दिक्कत होने पर पत्नी ने एंबुलेंस के लिए सिविल अस्पताल फोन किया। वहां से कोविड पॉजिटिव के लिए एंबुलेंस देने की बात कह फोन काट दिया गया। पीड़ित ऑटो में पति को लेकर अस्पताल गई, इमरजेंसी के गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया।

45 से कम आयु के भी 4 ने दम तोड़ा

शुक्रवार को 28 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। गंभीर पहलू यह है कि इनमें से 4 व्यक्ति ऐसे थे जिनकी आयु 45 साल से भी कम थी और इन्हें कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन नहीं लगी थी। इनमें अर्बन एस्टेट निवासी 41 वर्षीय पुरुष, कोट मंगल सिंह निवासी 43 वर्षीय पुरुष, नीमवालां चौक निवासी 42 वर्षीय महिला, संगीत सिनेमा नजदीक निवासी 32 वर्षीय पुरुष भी शामिल है। कोरोना से युवाओं की मौत के बाद अब वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। मगर वैक्सीन की कमी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 4