दवा विक्रेताओं की काला बज़ारी पर सरकार तुरंत लगाए अंकुश : अतुल कपूर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान ने अतुल कपूर ने सरका

दवा विक्रेताओं की काला बज़ारी पर सरकार तुरंत लगाए अंकुश : अतुल कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
ब्रदर सेवा दल के प्रधान ने अतुल कपूर ने सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे है। कोरोना मरीज का ऑक्सीज़न लेबल कम हो जाता है ऐसे उसे चेक करने के लिए ऑक्सो मीटर की आवश्यकता होती है। कोरोना के बज़ार में ओक्सोमीटर की डिमांड बढ़ गयी है जिसकी कीमत 400 रुपए है परन्तु काला बज़ारी करने वालो ने इसे स्टॉक कर अपने मन मर्जी के दामों में 1000 से 1200 रुपए होलसेल में बेच रहे है। ये खुलासा राजा मेडिकोज के मालिक गुरप्रीत ने किया की काला बजारी करने वालो ने स्टॉक डंप कर जनता को दोनों हाथो से लूट रहे है। गुरप्रीत ने बताया की केवल ऑक्सो मीटर ही नहीं सेनेटिज़ेर में भी मिलावट कर दुगने तिगने भावो पर बेच गरीब जनता को लूट रहे है। उन्होंने बताया की डोलो गोली में भी बड़े पैमाने में ब्लेक मेलिंग हो रही है क्युकी काला बजारी करने वालो को पता है इस के बिना किसी का गुजारा ही नहीं है।
कपूर ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हलातो में गरीब जनता को लूटने वालो को तुरंत सलाखों के पीछे डालना चाहिए जो अपने फायदे के लिए लोगो की जिंदगियों से खेल रहे है। लोग पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। ब्रदर सेवा दल डी सी से मिल इस की शिकायत दे तुरंत कार्रवाई की मांग कर जनता से हो रही लूट को रोकेगी।

COMMENTS