गन्दे नाले किनारे लगे कूड़े का ढेर निगम के वादों की खोल रहा पोल गन्दे नाले किनारे लगे कूड़े के ढेर कर रहे एयर क्वालिटी और हैबोवाल की सुंदरता


गन्दे नाले किनारे लगे कूड़े के ढेर कर रहे एयर क्वालिटी और हैबोवाल की सुंदरता को खराब : अतुल कपूर
नगर निगम के स्मार्ट सिटी बनाने के वादो की पोल खोलता हैबोवाल गन्दा नाला
हैबोवाल के पांच पार्षदों के इलाके का कूड़ा फेंका जा रहा नाले के किनारे
लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :
ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने हैबोवाल के अंदर घुसते ही गन्दे नाले के किनारे पाँच वार्डो के इलाके का कूड़ा फेंक गन्दे नाले के किनारे बने डंप का कड़ा संज्ञान लेते हुए पत्रकारों को बताया कि निगम एक तरफ तो शहर की सड़को से धूल तक हटाने ओर एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार लाने के लिए 26 करोड़ खर्च किये जाने की बात करती है जो पीपीसीबी की तरफ से फंड नगर निगम को जारी भी कर दिए जा चुके है दूसरी और हैबोवाल के अन्दर घुसते ही इलाके के पांचो वार्डो का कूड़ा नाले के किनारे जमा कर हैबोवाल की सुंदरता और आबो हवा को खराब कर स्मार्ट सिटी के दावों को ढेंगा दिखा रही है। कूड़ा इतना हो जाता है कि वह बाहर सड़क तक आ जाता है जिसे राहगीरों को भी दिकताओ का सामना करना पड़ता है। कई बार कूड़ा लेजाने वाली गाड़ी ना आने से सफाई कर्मचारियों को भी सारा सारा दिन इन्तजार करना पड़ता है। कूड़े के ढेर लगने से आवारा जानवर वहां एकतित्र रहते है और राहगीरों को निकलना मुश्किल कर देते है। आवारा जानवरो के कारण कई हादसे होचुके है। कई बार इसकी सुचना निगम प्रशासन को दी जा चुकी है पर निगम कुंभकर्णी नीद सो रहा है या किसी बड़ी घटना होने का इन्तजार कर रहा है। अतुल कपूर ने कहा कूड़े के लग रहे ढेर से इलाके महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। एक तरफ तो सीनियर डिप्टी मेयर सभी सफाई कर्मियों को हिदायतें देते है कि वह कूड़े को इकठा न होने दे कूड़े को आग न लगाएं और अगर कोई आग लगाता हैं तो इसकी सूचना तुरंत अफसरों को दें उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ नाले के किनारे गंदगी का डम्प किसी को दिखाई नहीं देता। अतुल कपुर ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंदगी के डम्प को तुरंत यहाँ से हटाया जाये ताकि इलाके में किसी प्रकार की बीमारी ना फ़ैल सके।

COMMENTS