Homeपंजाब

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में चैन स्नैचिंग की वारदात :

(एडिटर हरपाल सिंह) :

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में चैन स्नैचिंग की वारदात :

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में चैन स्नैचिंग की वारदात : साइकिलिंग करने जा रहे वकील से घर के बाहर 3 तोले सोने की चेन छीन भागे बदमाश लुधियाना : (एडिटर ह

पंजाब में डराने लगा कोरोना : पटियाला समेत 6 जिलों में फैलने लगी महामारी
दूसरी बस माँ काली और गुरुद्वारा दुख निवारण पटियाला के दर्शनों के लिए रवाना : टोनी बक्शी
आम आदमी की आवाज और प्रेस की स्वतंत्रता को किसी कीमत पर नहीं दबने दिया जायेगा : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में चैन स्नैचिंग की वारदात : साइकिलिंग करने जा रहे वकील से घर के बाहर 3 तोले सोने की चेन छीन भागे बदमाश

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) : 

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में साइकिलिंग करने जा रहे वकील से घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश 3 तोले सोने की चेन छीन फरार हो गए। वकील ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर के गुरिंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरिंदर सिंह रोज सुबह साइकिलिंग करने जाते हैं।
सोमवार सुबह करीब 6.45 बजे साइकिलिंग करने घर से निकले, वह घर के बाहर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और झपटमारी कर सोने की चेन छीनकर ले गए। जानकारी के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आए। दो युवक पहले बाइक पर आते हैं। पास आकर एक युवक नीचे उतरकर पैदल चलता है। जबकि दूसरा उसके साथ बाइक चलाता है। पास आकर एकदम चेन छीनने के बाद वह भागकर साथी समेत मोटरसाइकिल से फरार हो जाता है। पुलिस जांच में पता चला है कि बदमाशों ने पहले भी इलाके में मंदिर समेत चोरी की 3 वारदातें की हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0