Homeपंजाब

मॉडल टाउन पुलिस के हत्थे चढ़े झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य

मॉडल टाउन पुलिस के हत्थे चढ़े झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य

थाना माडल टाउन पुलिस ने झपटमारी व चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। मॉडल टाउन पुलिस के

लुधियाना में आज 150 केंद्रों पर होगी वैक्सीनेशन
कुत्ते को सैर करवा कर लौट रही महिला से छीनी सोने की चेन
वरिंदर दीप सिंह को शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी का जरनल सक्तर किया नियुक्त
थाना माडल टाउन पुलिस ने झपटमारी व चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

मॉडल टाउन पुलिस के हत्थे चढ़े झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य, चोरी का सामान बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

थाना माडल टाउन पुलिस ने झपटमारी व चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने श्याम नगर निवासी संदीप कुमार व संगोवाल की फौजी कालोनी निवासी रोहित कपूर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह अप्रैल को जम्मू कश्मीर के जिला सांबा के गांव विजयपुर निवासी अक्षय वैद्य की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
अक्षय वैद्य ने बताया कि वह अपनी बहन श्वेता वैद्य का इलाज करवाने के लिए माडल टाउन के दीप अस्पताल में आया था। अपनी कार बाहर खड़ी करके वह अस्पताल के अंदर चले गए। जब वापस आए तो किसी ने उसकी कार का शीशा तोड़कर उसमें पड़ा बैग चोरी कर लिया। बैग में 14 हजार की नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी हुआ पर्स, मोबाइल व 3500 रुपये की नकदी बरामद की। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर पांच में एक केस दर्ज है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0