Homeउत्तराखण्ड

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार :

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार :

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार : 20 लाख अब भी कतार में, भीड़ कंट्रोल करने केदारनाथ के रजिस्ट्रेशन 15 जून तक बंद देहरादून : (रवि वर्

उत्तराखंड आपदा : चमोली में ग्लेशियर टूटने से 170 लोगों की मौत की आशंका
16 things about fitness magazines your kids don’t want you to know
What everyone is saying about health care providers

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार : 20 लाख अब भी कतार में, भीड़ कंट्रोल करने केदारनाथ के रजिस्ट्रेशन 15 जून तक बंद

देहरादून : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

2023 की उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को शुरु हुई है

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इतना ही नहीं 4 जून तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं। उत्तराखंड के चार धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम साफ होने पर रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं।

छोटे कपड़े पहनकर मंदिर नहीं जा सकेंगी लड़कियां

उत्तराखंड के तीन मंदिरों में महिलाओं और लड़कियों के लिए ड्रैस कोड लागू किया गया है। हरिद्वार के दक्ष प्रजापित मंदिर, पौड़ी के नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगी। इन तीनों मंदिरों को मैनेज करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े ने यह आदेश जारी किया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0