Homeपंजाब

शराब पीने से रोकने पर बारातियों-शराबियों में चले ईंट-पत्थर

शराब पीने से रोकने पर बारातियों-शराबियों में चले ईंट-पत्थर

प्रेम नगर इलाके में देर रात को हंगामा : शराब पीने से रोकने पर बारातियों-शराबियों में चले ईंट-पत्थर, कई वाहनों के शीशे टूटे लुधियाना : (पी9 ब्य

भाजपा के वार्ड नं 79 के इंचार्ज एडवोकेट राकेश भाटिया विकास कार्यो का जायजा लेते हुए
जेल सुपरिंटेंडेंट पर एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन के कारण गिरी कार्रवाई की गाज :
दो अध्यापक, सात स्टूडेंट्स समेत 101 नए केस छह मौतें

प्रेम नगर इलाके में देर रात को हंगामा : शराब पीने से रोकने पर बारातियों-शराबियों में चले ईंट-पत्थर, कई वाहनों के शीशे टूटे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

इस्लामगंज स्थित प्रेम नगर इलाके में रविवार रात शराब पीने से रोकने पर बारातियों और युवकों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार चले। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 2 पुलिस पहुंची। उन्होंने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच अफसर कुलबीर सिंह ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। शिकायत के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। अभी एक युवक की हालत गंभीर है।

3 जख्मियों में से एक युवक की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक इलाके के एक घर में शादी थी, जहां से लोग नाच-गा रहे थे। इस दौरान पानी की टंकी के पास कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें बारातियों ने हंगामा करने से रोका था, तभी एक बाराती अपनी गाड़ी लेकर पानी की टंकी के पास लगाने लगा। इसके बाद विवाद भड़क गया। शराबियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जवाब में दूसरी तरफ से भी हमला होने लगा। तभी दूसरे पक्ष ने अपने और साथियों को बुला लिया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे निजी अस्पताल भेजा गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0