Homeपंजाब

शराबी पति ने गला घोंट पत्नी की हत्या की

शराबी पति ने गला घोंट पत्नी की हत्या की

शराबी पति ने गला घोंट पत्नी की हत्या की, एक साल के बेटे को लेकर आरोपित फरार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   हैबोवाल के सिविल सिटी स्थित दुर्गा

विधायक बैंस व अन्य के खिलाफ दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी
सब-इंस्पेक्टर और उसके साथियों ने बठिंडा के बिजनेसमैन को​ किडनैप किया
7 myths uncovered about music videos

शराबी पति ने गला घोंट पत्नी की हत्या की, एक साल के बेटे को लेकर आरोपित फरार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

हैबोवाल के सिविल सिटी स्थित दुर्गा माता मंदिर वाली गली में एक पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जगतपुरी चौंकी इंचार्ज इकबाल सिंह टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले जांच में शुरू कर दी है।

जानकारी देते चौंकी इंचार्ज इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में है। मृतका की दो वर्ष पहले आरोपित के साथ लव मैरिज हुई थी। उनका एक वर्ष का बेटा भी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया।
आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला हैं और यहाँ एक फैकट्री में काम करता है।  आरोपित शराब का सेवन करने का आदी है। जिसका पहले भी अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा रहता था। दो वर्ष पहले ही आरोपित ने मृतका के साथ शादी की थी। जिसके बाद अकसर दोनो में झगड़ा रहता था। कई बार मोहल्ला निवासियों ने दोनों के बीच सुलह करवाई थी। आरोपित का सोमवार को भी किसी बात को लेकर अपनी पत्नि से झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और आरोपित की तालाश में छापेमारी जारी है ।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0