Homeपंजाब

आप की बाघापुराना रैली आज

आप की बाघापुराना रैली आज

आप की बाघापुराना रैली आज, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाकर ही मंच पर जा पाएंगे केजरीवाल मोगा : (पी9 ब्यूरो) :  पंजाब में काेरोना वायरस के संक्रम

कांग्रेस के मेयर और उन्हीं की पार्टी के विधायक सुरिंदर डाबर के हलके में अधूरे काम छोड़ भागे काॅन्ट्रेक्टर
35 लाख की लागत से डाला गया लंगर हॉल का लेंटर
खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग

आप की बाघापुराना रैली आज, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाकर ही मंच पर जा पाएंगे केजरीवाल

मोगा : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब में काेरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच आम आदमी पार्टी की बाघापुराना में रैली आज होगी। इसे अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। लेकिन केजरीवाल कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही रैली के मंच पर जा सकेंगे।

पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़़ने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की बाघापुराना में रैली आज होगी। रैली स्‍थल पर तैयारियां पूरी हो गई हैं और सुबह से ही आप कार्यकर्ता रैली स्‍थल पर सक्रिय हैं। रैली को आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। पंजाब में कोराेना संक्रमण के कारण केजरीवाल की यह रैली काफी चर्चा में है। कांग्रेस द्वारा 31 मार्च तक कोई रैली व सभा करने पर रोक के बाद आप पर भी इसके लिए दबाव था। इन सबके बीच केजरीवाल कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही रैली के मंच पर जा सकेंगे। बाघापुराना की नई दानामंडी में 60 फीट चौड़े व 80 फीट लंबा 80,000 लोगों की क्षमता का विशाल पंडाल तैयार किया गया है लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रैली में शारीरिक दूरी नियम का पालन सबसे बड़ी चुनौती होगी। प्रशासन ने भी शर्त रखी है कि केजरीवाल सहित सभी वीआइपी व वीवीआइपी 48 घंटे पहले की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाकर ही मुख्य मंच पर जा सकेंगे। रैली में आने वाले लोगों के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सैनिटाइजर का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन भी जरूरी होगा।

आप ने मंगवाए 80 हजार मास्क, बांटने को लेकर नहीं है कोई रूपरेखा

कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर आम आदमी पार्टी ने रैली स्थल को बैरिकेडिंग कर कवर किया है। प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए हैं। पार्टी की तरफ से 80 हजार मास्क मंगवाए गए हैं। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में मास्क कौन बांटेगा, इसकी कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है।

केजरीवाल, भगवंत मान सहित 20 लोगों के लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था

दिल्ली से आकर मुख्य पंडाल की तैयारियों का जिम्मा संभालने वाले पार्टी नेता विपिन उपाध्याय का कहना है कि रैली में आने वाले सभी लोग मास्क लगाकर पहुंचें। जरूरत पडऩे पर और मास्क मंगवाए जा सकते हैं। रैली स्थल के मुख्य मंच पर 20 कुर्सियां लगाई गई हैं, जिन पर अरविंद केजरीवाल व सांसद भगवंत मान सहित 20 लोग बैठेंगे। मुख्य स्टेज दिल्ली से खास प्रकार से मंगवाई गई है। मंच के प्रवेश द्वार पर एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट चेक करने के बाद मंच पर जाने की अनुमति देंगे।

दिल्ली से विमान से अमृतसर पहुंचेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बाघापुराना रैली के लिए आधिकारिक रूप से 11 बजे का समय घोषित किया गया है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल करीब दो बजे मुख्य मंच पर पहुंचेंगे। वह दिल्ली से यात्री विमान से अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सीधे बाघापुराना रैली स्थल पर पहुंचेंगे। केजरीवाल की सुरक्षा का जिम्मा खुद एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल संभाल रहे हैं। करीब 400 पुलिस मुलाजिम रैली स्थल की सुरक्षा संभालेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0