सुखना लेक पर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप होगी शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : चंडीगढ़ में आज सुखना लेक पर स्ट
सुखना लेक पर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप होगी शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :


चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन सी बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सभी की जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 21 मार्च को ‘नगर में आज’ क्या-क्या, कहां-कहां है…
सहायता केंद्र का उद्घाटन
कोरोना बीमारी से बचाव और टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी डड्डूमाजरा की डिस्पेंसरी के समीप सहायता केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन की ओर से सुबह 9.45 बजे किया जाएगा।
स्टेट रोइंग चैंपियनशिप
सुखना लेक पर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सुबह दस बजे से शुरू होगी।
टेनिस टूर्नामेंट का आगाज
जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में टेनिस टूर्नामेंट का आगाज सुबह दस बजे से होगा।
रक्तदान शिविर
-सेक्टर-8 स्थित सामुदायिक केंद्र में अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से होगा। यह कैंप शाम के चार बजे तक चलेगा।– गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास स्थान में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दिन में 11 बजे से शुरू होगा। इसी कड़ी में वे जिला पंचकूला की भी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें।
बायो इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन
चंडीगढ़ सेक्टर 39 स्थित इम्टेक के कार्यालय में बने बायो इनोवेशन सेंटर का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।

COMMENTS