Homeचण्डीगढ़

पंजाब में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

पंजाब में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पंजाब में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  पंजाब मे

सभी के लिए एक प्रेरणा :
पंजाब में डराने लगा कोरोना : पटियाला समेत 6 जिलों में फैलने लगी महामारी
शिक्षक दिवस पर मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी और अंदर चला सम्मान समारोह

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पंजाब में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होने लगा है। ऐसे में सरकार ने एहतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कोविड के बढ़ते मामलोंं के कारण अगले आदेश तक पंजाब में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में इससे पहले स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि स्कूलों में परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी। इनमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। 

बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने इस निर्णय को बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय करार दिया। कहा कि बच्चों और अन्य लाभार्थियों को राशन और अन्य सामग्री लगातार आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के माध्यम से घर-घर वितरित की जाएगी, ताकि हमारे लाभार्थियों को पोषण संबंधी सहायता प्रभावित न हो।

मंत्री अरुणा चौधरी ने सभी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मास्क पहनना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस घातक वायरस से लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने एहतियाती उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं और सहायकों से भी अपील की।
बता दें, शिक्षा विभाग ने इससे पहले प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। वहीं, स्थिति बिगड़ती देख राज्य के आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रहेगा। पंजाब में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10,500 से ऊपर पहुंच चुकी है। गत दिवस कोरोना के सर्वाधिक 194 केस मोहाली में आए। मोहाली में सक्रिय मामलों की संख्या 1179 हो गई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0