Homeपंजाब

लोकल बाॅडीज ने तलब की सड़क घोटालों में एसडीओ-जेई पर कार्रवाई रिपोर्ट

विभागीय मिलीभगत कर काॅन्ट्रेक्टरों ने 12 इंच की सड़क को बनाया था 6 इंच में

लोकल बाॅडीज ने तलब की सड़क घोटालों में एसडीओ-जेई पर कार्रवाई रिपोर्ट

लोकल बाॅडीज ने तलब की सड़क घोटालों में एसडीओ-जेई पर कार्रवाई रिपोर्ट विभागीय मिलीभगत कर काॅन्ट्रेक्टरों ने 12 इंच की सड़क को बनाया था 6 इंच में, ज

ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 86(88) ‘ਚ ਨਵੇਂ ਟਿਊਬਵੈਲ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੰਜਕ ਹੱਥੋਂ ਕਰਵਾਇਆ
पंजाब में बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो :
मोहाली के खुफिया विभाग पर हमला भगवंत मान सरकार की नाकामी का सबूत : सुनील मेहरा

लोकल बाॅडीज ने तलब की सड़क घोटालों में एसडीओ-जेई पर कार्रवाई रिपोर्ट

विभागीय मिलीभगत कर काॅन्ट्रेक्टरों ने 12 इंच की सड़क को बनाया था 6 इंच में, जांच में हुए थे खुलासे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

साल 2020 में नई बनी लुक और सीमेंट वाली सड़कों के अलावा नई लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइलों के फेल हुए सैंपलों के बाद विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठते जा रहे हैं। पी9 न्यूज़ ने ये खुलासा किया था कि जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया गया।

सड़कों के मामले में हुए घोटाले को लेकर लोकल बाॅडीज विभाग के विजीलेंस सेल ने अब निगम कमिश्नर लुधियाना से ये रिपोर्ट तलब कर ली है कि सड़क घोटालों की जांच के बाद जिन अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी किए थे, उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए। बता दें कि निगम हद में हर साल नई सड़कें बनती हैं और ये हर बारिश में टूट भी जाती हैं, क्योंकि निगम के अफसर और काॅन्ट्रेक्टरों की मिलीभगत से सड़क बनाते समय मैटीरियल पूरा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

पी9 न्यूज़ ने नई बनाई जा रही सड़कों में कम मेटेरियल का इस्तेमाल करके निर्माण करने का मुद्दा उठाया था। इसके उपरांत निगम के एडिशनल कमिश्नर ऋषिपाल की अगुवाई में काम कर रही स्पेशल जांच टीम ने साल 2019-20 के अलग-अलग कामों में से 15 कामों के सैंपल अलग-अलग सैंपल फेल पाए गए थे।

निगम के एडिशनल कमिश्नर की ओर से जारी किए गए थे शोकॉज नोटिस

लोकल बाॅडीज विभाग के विजिलेंस सेल ने रिपोर्ट तलब करते हुए लोकल बाडीज़ डायरेक्टर की तरफ से आदेश जारी करते हुए निगम कमिश्नर को ये लिखा था कि एडिशनल कमिश्नर नगर निगम लुधियाना की तरफ से सर्कुलर रोड एसएएन जैन माॅडल स्कूल रोड और आरके रोड की सड़कों की जांच में पाई गई कमियों पर एसडीओ और जेई को शोकाॅज नोटिस जारी किए गए थे। ऐसे में उन जारी किए गए नोटिसों के उपरांत की गई कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।

काॅन्ट्रेक्टरों ने 6 इंच की जगह 3-4 इंच की बनाई थी सड़क

बता दें कि विधायक सुरिंदर डाबर की फैक्टरी के ठीक सामने दरेसी मैदान की बैकसाइड एसएएन जैन स्कूल रोड से लेकर वेद मंदिर तक(सर्कुलर रोड) सड़क का निर्माण 56.19 लाख की लागत से किया गया है। इसकी जांच में खुलासा हुआ था कि काॅन्ट्रेक्टर ने 6 इंच की जगह 3-4 इंच की ही बना दी थी। जांच में मेटेरियल कम पाया गया था। कार्रवाई के नाम पर काॅन्ट्रेक्टर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

आरके रोड काॅन्ट्रेक्टर ने 12 इंच की सड़क बनानी थी, लेकिन मौके पर जब जांच हुई तो वो 6 इंच तक ही निकली। ऐसे में जांच रिपोर्ट के अनुसार ये भी सामने आया था कि इसमें सरिया किस क्वालिटी का डाला गया है। जांच में ये भी साबित हुआ था कि अफसरों की बिना जांच के ही रनिंग बिल बनाए गए थे और ठेकेदार को पैसे भी जारी करवा दिए गए थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0