राम नवमी के उपलक्ष में 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, अगली मीटिंग 14 मार्च को : अशोक शर्मा चांदी के राम दरबार एवं सुंदर झांकियो से
राम नवमी के उपलक्ष में 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, अगली मीटिंग 14 मार्च को : अशोक शर्मा
चांदी के राम दरबार एवं सुंदर झांकियो से सुशोभित होगी यात्रा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :



राम महोत्सव कमेटी द्वारा 17 अप्रैल को होने वाली 18वी शोभायात्रा के उपलक्ष में पहली मीटिंग चिंतपूर्णी मंदिर नजदीक ज्वालासिंह चौक में सम्पन हुई। जनरल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया ने मीटिंग की शुरुआत पूर्व प्रधान लेट श्री सुरिंदरपाल शर्मा की याद में दो मिनट का मौन रखकर किया। पूर्व प्रधान लेट श्री सुरिंदरपाल शर्मा की तरफ से शुरू की गई यात्रा को नियमित रूप से चलाना सुरिंदरपाल शर्मा को सच्ची शर्धांजलि होगी।
नवनियुक्त प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि मै इस जिमेदारी को बखूबी पूरी लगन ओर ईमानदारी से निभाऊंगा एवं अच्छे ढंग से खूबसूरत झांकियो के साथ शोभायात्रा का आगाज किया जायेगा। प्रधान शर्मा ने सभी राम भगतो से अपने सुझाव देने के लिए आग्रह किया ताकि प्रभु राम की यात्रा में कोई कमी ना रह सके।
पंडित नरेश जी ने झांकियो के बारे जानकारी देते कहा कि शोभयात्रा में भगवान् श्री गणेश जी की झांकी, भगवान् श्री भोलेनाथ की झांकी, माता शेरावाली की झांकी, भगवान् श्री कृष्ण राधा संग झांकी आदि सुंदर झांकिया देखने योग्य होगी।
रथ इंचार्ज सुनील मेहता ने बताया कि रथ को चांदी के राम दरबार से सुशोभित किया जाएगा एवं हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी रथ सेवक पुरे रास्ते नंगे पाँव प्रभु नाम के जयकारो संग रथ को खींचेगे। यात्रा वाले दिन सारा इलाका राम नाम के जैकारो से राममय होजाएगा।
इस मोके पर चेयरमैन सुनील संगल, कैशियर उत्तम चंद, जगदीश भाटिया, रमन सेठ, साहिल अरोड़ा, निरंजन सिंह, रघु शर्मा, नरेश शर्मा, पवन कुमार, सुनील मेहता, केवल कृष्ण मोदी, दलजीत कौर, वीणा वासन, मेडम कमल शर्मा विशेष तोर पर हाजिर रहे।

COMMENTS