25 दिन में 125 रुपए बढ़े गैस के दाम : आज से घरेलू सिलेंडर 25 रुपए ओर महंगा, कमर्शियल में 95 बढ़े, अब 823 में मिलेगा सिलेंडर नई दिल्ली : (पी9 ब्यूर
25 दिन में 125 रुपए बढ़े गैस के दाम : आज से घरेलू सिलेंडर 25 रुपए ओर महंगा, कमर्शियल में 95 बढ़े, अब 823 में मिलेगा सिलेंडर
नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :

पेट्रोलियम कंपनियां ने सोमवार को फिर देश की जनता पर बोझ डाला है। कंपनियों ने एक माह में आज चौथी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर बड़ा झटका दिया है। रसोई गैस का दाम सोमवार को जयपुर में 798 रुपए से बढ़कर 823 रुपए हो गया। एक माह में कंपनियों ने 125 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।
इसी के साथ कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों को भी बढ़ाया है। 19 किलो गैस सिलेंडर के दाम में कंपनी ने 95 रुपए बढ़ाए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1530 के बजाए 1625 रुपए में मिलेगा। LPG डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि लोग पहले एक गैस की टंकी (सिलेंडर) हमेशा रिजर्व में रखते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। इसके कारण एजेंसियों की सेल में भी कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही है।
यूं बढ़ाए एक माह में दाम
4 फरवरी 2021 : 25 रुपए (698 से बढ़कर 723 रुपए)
15 फरवरी 2021: 50 रुपए (723 से बढ़कर 773 रुपए) 25 फरवरी 2021: 25 रुपए (773 से बढ़कर 798 रुपए) 1 मार्च 2021 : 25 रुपए (798 रुपए से बढ़कर 823)

COMMENTS