Homeनई दिल्ली

कोरोना वैक्सीनेशन 2.0 : आम लोगों का टीकाकरण आज से

कोरोना वैक्सीनेशन 2.0 : आम लोगों का टीकाकरण आज से

कोरोना वैक्सीनेशन 2.0 : आम लोगों का टीकाकरण आज से, Co-WIN पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : देशभर

पत्थरबाजी कांड के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी
कैट के बैनर तले देश भर के कपड़ा एवं फुटवियर संगठन करेंगे राष्ट्रीय आंदोलन : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
पंजाब में बिजली कटों ने पंजाब के व्यापार की कमर तोड़ दी : सुनील मेहरा

कोरोना वैक्सीनेशन 2.0 : आम लोगों का टीकाकरण आज से, Co-WIN पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :

देशभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन का दूसरा फेज सोमवार को शुरू हो गया। इस फेज में 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को शामिल किया जा रहा है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होने वाली होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकेंगे। वैक्सीनेशन दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।

गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा, सरकार ने फॉर्मेट जारी किया

जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सरकार ने इसके लिए डिक्लरेशन फॉर्मेट के साथ इस क्राइटेरिया में आने वाली 20 बीमारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस फॉर्म को डॉक्टर से सर्टिफाई करवाना होगा।

9 पॉइंट्स में वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी…

किसे लगेगी वैक्सीन?
तीसरे फेज में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके साथ ही 45 से 60 वर्ष की उम्र के ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगेगी, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2022 को 60 साल होने वाली होगी, वह भी टीका लगवा सकेंगे। केंद्र सरकार का आकलन है कि करीब 27 करोड़ लोग इस कैटेगरी में आते हैं। पहली डोज लेने वाला 29वें दिन दूसरी डोज के लिए भी इसी पोर्टल पर बुकिंग करा सकता है, लेकिन अगर कोई लाभार्थी पहली डोज की बुकिंग रद्द करता है तो उसकी दोनों डोज की बुकिंग रद्द हो जाएगी।

कितना पैसा चुकाना होगा?

करीब 12 हजार सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका फ्री लगेगा। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें 150 रुपए टीके के लिए और 100 रुपए सर्विस चार्ज होगा।

क्या वैक्सीन का चुनाव कर सकते हैं?

नहीं। इस समय टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेशी वैक्सीन- कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीशील्ड का इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीन का चुनाव करने की अनुमति नहीं होगी। जो उपलब्ध रहेगी, वही वैक्सीन लगाई जाएगी।

किस तारीख को वैक्सीन लगवानी है, क्या यह चुन सकते हैं?

हां। लोग यह चुन सकते हैं कि किस दिन वैक्सीन लगवानी है और किस सेंटर पर। इसका विकल्प उन्हें कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के समय ही मिलेगा।

कितने सेंटर पर वैक्सीन लगेगी?

लोग अपने घर के पास के सेंटर पर अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। फिलहाल सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ही वैक्सीनेशन हो रहा है। ये करीब 12 हजार हैं। आयुष्मान भारत में एम्पैनल्ड अस्पताल या CGHS हॉस्पिटल्स भी शामिल होंगे, जो 12,000 हैं। इस तरह कुल 24 हजार लोकेशंस पर वैक्सीनेशन होगा।

एक फोन पर कितने रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे?

वैक्सीनेशन में भाग लेने के लिए खुद का स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है। आप किसी और के भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक मोबाइल फोन से चार अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं।

क्या रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से ऐप डाउनलोड करना होगा?

नहीं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। आप कोरोना वैक्सीनेशन में भाग लेने के लिए आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए जल्द ही उसमें नया फीचर जुड़ने वाला है। कोविन (Co-WIN) ऐप के वेब पोर्टल (cowin.gov.in) के साथ ही IVRS और कॉल सेंटर भी रजिस्ट्रेशन करेंगे। भारत के 6 लाख गांवों में स्थित करीब 2.5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (सेवा केंद्र) पर भी रजिस्ट्रेशन होगा।

क्या बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीनेशन हो सकेगा?

हां। जिस तरह ट्रेन में बिना रिजर्वेशन के भी सीट मिलती है, वैसे ही वैक्सीन भी सेंटर पर जाकर लगवा सकते हैं। पर यह तभी होगा, जब वहां कोई वैकेंसी रहती है। यह राज्य सरकारें तय करेंगी कि किसी केंद्र की कैपेसिटी के लिहाज से ऑनलाइन और ऑफलाइन का अनुपात क्या रहेगा।

वैक्सीनेशन के समय क्या साथ रखना होगा?

जिन लोगों की उम्र 60 वर्ष या ज्यादा है, उन्हें अपना ID कार्ड साथ रखना होगा। रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त भी। 45 से 60 वर्ष के लोगों को सर्टिफिकेट पेश करना होगा, जो साबित करे कि वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह सर्टिफिकेट डॉक्टर से भरवाना पड़ेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0