Homeपंजाब

स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार आ रहे पॉजिटिव, प्रशासन इस ओर दे ध्यान : गुरमीत सिंह

स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार आ रहे पॉजिटिव, प्रशासन इस ओर दे ध्यान : गुरमीत सिंह

स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार आ रहे पॉजिटिव, प्रशासन इस ओर दे ध्यान : गुरमीत सिंह  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  प्रीत विहार वेलफेयर सोसइ

अगर पंजाब का व्यापारी दुखी होगा तो राज्य कैसे करेगा उन्नति : पुष्पिंदर सिंगल
35 लाख की लागत से डाला गया लंगर हॉल का लेंटर
लुधियाना में चाइनीज डोर का कहर :

स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार आ रहे पॉजिटिव, प्रशासन इस ओर दे ध्यान : गुरमीत सिंह 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

प्रीत विहार वेलफेयर सोसइटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने स्टूडेंट्स ओर टीचरों में बड़ रहे कोरोना संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा की गवर्नमेंट स्कूलों के बाद अब प्राइवेट स्कूलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। शुक्रवार को बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। इस स्कूल के दो स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, समराला के किंडर गार्डन स्कूल में दो स्टूडेंट, ओसवाल नर्सिंग कॉलेज के एक स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल रामगढ़ के भी दो स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। दो टीचर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें डीपीएस स्कूल का एक टीचर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलवारा का एक टीचर शामिल है। डीपीएस स्कूल में अब तक तीन टीचर पॉजिटिव आ चुके हैं। शुक्रवार को डीएमसी की एक स्टाफ नर्स और दो पुलिस मुलाजिम भी पॉजिटिव आए हैं। 
प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा सरकार को स्कूलों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए आफलाईन की जगह ऑनलाइन क्लासिस ओर पेपर लेने चाहिए ताकि बच्चो में बड़ रहे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0