Homeजम्मू, कश्मीर

कश्मीर में फिर एक्शन में सुरक्षा बल : अनंतनाग में आतंकी ठिकाने पर छापा

कश्मीर में फिर एक्शन में सुरक्षा बल : अनंतनाग में आतंकी ठिकाने पर छापा

कश्मीर में फिर एक्शन में सुरक्षा बल : अनंतनाग में आतंकी ठिकाने पर छापा, गोला-बारूद जब्त, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स होंगे और ऑपरेशन तेज किया जाएगा

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला :
16 things about fitness magazines your kids don’t want you to know
दूसरी लहर में कोरोना बेकाबू, कई शहरों में लॉकडाउन

कश्मीर में फिर एक्शन में सुरक्षा बल : अनंतनाग में आतंकी ठिकाने पर छापा, गोला-बारूद जब्त, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स होंगे और ऑपरेशन तेज किया जाएगा

श्रीनगर : (पी9 ब्यूरो) :

अनंतनाग समेत पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन करके अनंतनाग के जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

श्रीनगर में कृष्णा ढाबा पर हुए हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सेना ने अनंतनाग के जंगल में आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल से तीन एके-56 राइफल, दो चीनी पिस्टल, दो चीनी ग्रेनेड, एक दूरबीन, छह AK मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। उधर, जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी घटनाओं के बढ़ने की आशंका को देखते हुए घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी है।

ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे

कश्मीर के IG विजय कुमार ने आदेश जारी करके सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। उन्होंने बताया कि कश्मीर की सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती की गई है। पर्मानेंट बंकरों की जगह भी बदली जा रही है। इसके अलावा अब पूरे घाटी में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशंस को तेज किया जाएगा, ताकि समय रहते आतंकी पकड़े जा सके।

दो दिन पहले पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था

दो दिन पहले ही श्रीनगर के एक बाजार में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। यहां बागत बारजुल्ला इलाके में आतंकी ने खुलेआम AK-47 लेकर सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0