Homeपंजाब

फोकल प्वाइंट लुधियाना में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

फोकल प्वाइंट लुधियाना में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

फोकल प्वाइंट लुधियाना में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर एसएचओ से मिले उद्यमी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : चेंबर आफ इ

पंजाब में घुसपैठ की कोशिश : दिवाली की रात गुरदासपुर में सरहद पर दिखे छह संदिग्ध
प्रॉपटी टैक्स चोरी पर बड़ी करवाई : 2 हजार गज की प्रॉपटी रिकॉर्ड में टैक्स 300 गज का
पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ की हड़ताल सात नवंबर तक जारी

फोकल प्वाइंट लुधियाना में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर एसएचओ से मिले उद्यमी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

चेंबर आफ इंडस्ट्रीयल एवं कमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान उपकार सिंह आहुजा की अध्यक्षता में फोकल प्वाइंट के एसएचओ दविंदर शर्मा से मिला। इस दौरान उनके समक्ष फोकल प्वाइंट की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उद्यमियों ने कहा कि लगातार फोकल प्वाइंट में छीनाझपटी, चोरी और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लेबर एरिया होने के चलते कई स्नैचर इलाके में सक्रिय हो गए हैं। खासकर वेतन और एडवांस मिलने के दिनों में यह घटनाएं लगातार बढ़ जाती है। ऐसे में इसपर लगाम कसने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे में पुलिस को कारखानों के सुबह आरंभ होने और शाम को छुट्टी के समय अहम रुप से ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही पुलिस उद्यमियों की लगातार बैठकें होनी चाहिए, ताकि आ रही समस्याओं के साथ साथ पुलिस के सहयोग के लिए भी उद्यमी आगे आ सकें।
महासचिव पंकज शर्मा ने कहा कि पेट्रोलिंग के माध्यम से ही इस समस्या का हल किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने फोकल प्वाइंट के विभिन्न सड़कों पर अवैध पार्किंग को हटाए जाने की मांग की। एसएचओ दविंदर शर्मा ने कहा कि उद्यमियों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में भी पेट्रोलिंग को अग्रसर किया जाएगा। बैठक में तीस से अधिक उद्यमी शामिल थे। इनमें फूम्मन सिंह, हनी सेठ, जतिंदर मित्तल, सर्वजीत सिंह, गौतम मल्होत्रा, सुरिंदर सिंह चौहान, अनिल शर्मा, संजय धीमान ने भी विचार रखे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0