पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इ
पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने आए दिन पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि की निंदा करते कहा कि केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए कि देश की अर्थ व्यवस्था ठप्प हो चुकी है, बेरोज़गारी दिनों दिन बढ़ रही है ऐसे हालत में पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करके मोदी सरकार देश तबाही की और ले जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबी नहीं गरीब ख़त्म करने नीति अपना रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल साबित हो रही है। पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि का प्रभाव हर एक वर्ग में देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने रसोई गैस पर तकरीबन सब्सिडी ख़त्म कर दी है और नामात्र की सब्सिडी की रकम दे कर लोगों के साथ मज़ाक किया जा रहा है। साथ ही पेट्रोल, डीज़ल की आसमान को छू रही कीमतों ने हरेक वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है, क्योंकि हरेक कामकाज और घरेलुू ज़रूरतों में पेट्रोल, डीज़ल की कीमते बढ़ने के कारण हरेक वस्तु के रेट अधिक हो रहे हैं और लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बड़ी हुई कीमतों को तुरंत वापिस ले ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

COMMENTS