Homeमध्य प्रदेश

विजयवाड़ा में एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान इलेक्ट्रिक पोल से टकराया

विजयवाड़ा में एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान इलेक्ट्रिक पोल से टकराया

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा टला : विजयवाड़ा में एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान इलेक्ट्रिक पोल से टकराया, सभी 64 पैसेंजर्स सुरक्षित हैदराबाद

माेदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर 95 वाॅर्डों में 200 जगह सेवाभाव के कार्यक्रम
सतलुज क्लब चुनाव : मंत्री भरत भूषण आशु की टीम का परचम
अकाली दल और युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पंजाब में बढ़ी राजनीतिक सरर्गमी

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा टला : विजयवाड़ा में एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान इलेक्ट्रिक पोल से टकराया, सभी 64 पैसेंजर्स सुरक्षित

हैदराबाद : (पी9 ब्यूरो) : 

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दोहा से आ रहा था। रनवे पर नियंत्रण खोने की वजह से हादसा हुआ।
मौके पर जांच के लिए पहुंचे सुरक्षाकर्मी।

आंध्र प्रदेश के गन्नवरम में विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान बिजली के खंभे से टकरा गया। विमान से 64 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर जी मधुसूदन राव ने बताया कि सभी यात्री और क्रू के मेंबर्स सुरक्षित हैं।

मामले की जांच के आदेश दिए

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोहा से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शाम 5.50 बजे विजयवाड़ा पहुंचा। नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। फ्लाइट की विंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। विमान में सवार पैसेंजर्स में से 19 विजयवाड़ा में उतरने वाले थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0