Homeजम्मू, कश्मीर

श्रीनगर में विदेशी डेलीगेट्स के दौरे के दिन आतंकियों ने फायरिंग की

श्रीनगर में विदेशी डेलीगेट्स के दौरे के दिन आतंकियों ने फायरिंग की

कश्मीर में आतंकी हमला : श्रीनगर में विदेशी डेलीगेट्स के दौरे के दिन आतंकियों ने फायरिंग की, जम्मू एयरपोर्ट पर एक आतंकवादी गिरफ्तार श्रीनगर : (पी9

कश्मीर में फिर एक्शन में सुरक्षा बल : अनंतनाग में आतंकी ठिकाने पर छापा
What everyone is saying about health care providers
लायंस धालीवाल परिवार ने दोनों किडनी खराब हुए मरीज को भेजी आर्थिक मदद : तेजबीर सिंह धालीवाल

कश्मीर में आतंकी हमला : श्रीनगर में विदेशी डेलीगेट्स के दौरे के दिन आतंकियों ने फायरिंग की, जम्मू एयरपोर्ट पर एक आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : (पी9 ब्यूरो) : 

त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन मददगारों को अरेस्ट किया है। इनके पास से 8 डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में IED बनाने का सामान मिला है।

श्रीनगर के सोंवर इलाके में बुधवार शाम आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने एक युवक पर गोलियां दागीं। युवक गंभीर रूप से घायल है। सोंवर डल झील से 10 किलोमीटर दूर है। बुधवार को ही 24 देशों के राजनयिक जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने आए हैं। इस बीच, श्रीनगर से 43 किमी दूर त्राल में सुरक्षा बलों ने बड़े धमाके की साजिश नाकाम की और हिजुबुल की स्लीपर सेल के 3 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है।
इस बीच, पुंछ पुलिस ने जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकवादी शेर अली को गिरफ्तार किया है। वह कई आतंकवादी गतिविधियों का सूत्रधार है, जिसमें आतंकवादियों की घुसपैठ की सुविधा, हथियारों की तस्करी शामिल हैं।

त्राल में 8 डेटोनेटर और IED बरामद

त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन मददगारों को अरेस्ट किया है। इनके पास से 8 डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में IED बनाने का सामान मिला है। इनकी पहचान शाफत अहमद सोफी, मजीद मोहम्मद भट और उमर राशिद वानी के रूप में हुई है। ये बड़े धमाके की फिराक में थे।

स्लीपर सेल के तौर पर काम करते थे

तीनों आरोपी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे। अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 42RR और CRPF की 180वीं बटालियन ने त्राल के बाटागुंड डडसरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान इन्हें दबोचा गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आतंकियों को हथियार और ठिकाना मुहैया कराते थे

गिरफ्तार आतंकियों के मददगार त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्र में हिजबुल मुजाहीदीन के आतंकवादियों को हथियार, गोला-बारूद और रसद सप्लाई करते थे। साथ ही इनके रूकने की भी व्यवस्था करते थे। डडसरा में छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों को एक घर से आईईडी बनाने की सामग्री मिली। जिसमें 8 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर,7 एंटी मैकेनिज्म स्विच, 3 रिले स्विच, एक अन्य स्विच और एंटी माइन वायरलेस एंटीना बरामद हुआ है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0