Homeनई दिल्ली

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : मौके से इजराइली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली

दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : भारत के साथ रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट, देश के 63 एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : मौके से इजराइली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : मौके से इजराइली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली, लिखा था - यह तो ट्रेलर है,  सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध दिखे द

पत्थरबाजी कांड के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी
हैबोवाल में क्लोनाइज़र नजायज कलोनी काट लगा रहे लाखो का चूना और उड़ा रहे कानून की धज्जिया : अतुल कपूर
नॉर्थ से कांग्रेसी विधायक पांडेय ने मेयर-कमिश्नर से की मीटिंग

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : मौके से इजराइली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली, लिखा था – यह तो ट्रेलर है,  सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध दिखे

दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर धमाका : भारत के साथ रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट, देश के 63 एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :  

हमले के बाद इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां शुक्रवार शाम 5 बजे एक धमाका हुआ था।

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार को हुए ब्लास्ट मामले में जांच तेज हो गई है। फॉरेंसिंक टीम की तफ्तीश में सामने आया है कि ब्लास्ट के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से क्राइम ब्रांच की टीम को आधा जला हुआ गुलाबी रंग का दुपट्टा (scarf) और इजराइली राजदूत के नाम एक लिफाफा मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इस लिफाफे के अंदर से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है। इसमें ‘यह तो ट्रेलर है’ लिखा है। फॉरेंसिक टीम अब फिंगर प्रिंट की जांच करने में जुट गई है।

कैब ड्राइवर खोलेगा दो संदिग्धों का राज

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से दो संदिधों की पहचान भी की है। ये कैब से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके आधार पर संदिग्धों का स्केच तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने देर रात कई इलाकों में छापेमारी भी की। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

29वीं डिप्लोमेटिक एनिवर्सरी पर हुआ धमाका

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दूतावास की इमारत से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि शुक्रवार को ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह थी।

भारत-इजराइल के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की

ब्लास्ट को लेकर भारत और इजराइल के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैंने इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से बात की है। हमने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दूतावास और वहां काम करने वाले डिप्लोमेट्स को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। घटना की जांच की जा रही है और दोषियों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इसके बाद इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी का बयान आया कि भारत के विदेश मंत्री ने सभी इजराइली डिप्लोमेट की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने ब्लास्ट करने वालों को जल्द खोजने की बात भी कही है। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया है। इस मामले में इजराइल पूरी मदद करने को तैयार है।

इजराइल के राजदूत बोले- भारत के साथ मिलकर जांच करेंगे

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मलका का बयान आया। उन्होंने कहा, ‘यह घटना दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक संबंधों की 29वीं सालगिरह पर हुई है। हमलावरों और उनके मकसद का पता लगाने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’

ब्लास्ट की जगह से 1.7 किमी दूरी पर मौजूद थे वीवीआईपी 

लुटियंस जोन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर जिंदल हाउस के पास इजराइल दूतावास के पास जहां ब्लास्ट हुआ, वो जगह विजय चौक से करीब 1.7 किलोमीटर की दूरी पर है। जब ब्लास्ट हुआ, उस वक्त विजय चौक पर ही बीटिंग रिट्रीट चल रही थी, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे।

जांच टीम को मौके पर एक लिफाफा मिला : सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम को मौके पर एक लिफाफा मिला है। इस पर इजराइली दूतावास के एक अधिकारी के बारे में लिखा हुआ है। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह ब्लास्ट की घटना से संबंधित है या नहीं। इधर, पुलिस ने जांच की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एनएन श्रीवास्तव ने कहा, ‘मैंने अभी घटनास्थल का मुआयना किया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। स्पेशल सेल इसकी जांच कर रही है। इस बारे में अभी हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।’

दूतावास के पास सड़क पर आईइडी डिवाइस मिली : सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, जिंदल हाउस के पास रोड के डिवाइडर पर एक फ्लॉवर पॉट में इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस (आईइडी ) मिली है। ऐसा लगता है कि इसे चलती गाड़ी से वहां फेंका गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘इजराइल के दूतावास के पास एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मौके से कांच के कुछ टूटे हुए टुकड़े मिले हैं।’

देशभर में हाई अलर्ट

दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीआईएसएफ ने कहा, ’63 एयरपोर्ट्स के साथ महत्वपूर्ण संस्थानों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।’ खुफिया विभाग और क्राइम ब्रांच के अफसरों समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। आसपास के इलाके को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

9 साल पहले भी इजराइल को निशाना बनाया गया था

इससे पहले फरवरी 2012 में भी इजराइली दूतावास की एक कार को निशाना बनाया गया था। भारत में इजराइल के राजदूत की कार में 13 फरवरी 2012 को ब्लास्ट किया गया था। इसमें राजदूत के ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हुए थे। इजराइल ने ईरान पर इस हमले का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल में राजधानी दिल्ली में ये पहला ब्लास्ट है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1