Homeनई दिल्ली

ट्रैक्टर परेड में बवाल : किसानों ने लाल किले पर खालसा का झंडा फहराया

हरियाणा के फरीदाबाद में लाठीचार्ज के बाद तनाव, UP में सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

ट्रैक्टर परेड में बवाल : किसानों ने लाल किले पर खालसा का झंडा फहराया

ट्रैक्टर परेड में बवाल : किसानों ने लाल किले पर खालसा का झंडा फहराया, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हरियाणा के फरीदाबाद में लाठीचार

यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया
अफगानिस्‍तान में फंसे लुधियाना के 24 लोग
रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया

ट्रैक्टर परेड में बवाल : किसानों ने लाल किले पर खालसा का झंडा फहराया, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में लाठीचार्ज के बाद तनाव, UP में सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

दिल्ली के 3 बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान पहुंचे हैं। इन 3 बॉर्डर के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान रैली निकाल रहे हैं। किसान आंदोलन का सबसे बड़ा असर यह कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने पानीपत के तय कार्यक्रम को छोड़कर पंचकूला में ध्वजारोहण किया। यहां के फरीदाबाद में किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में बवाल जारी है। किसान बैरिकेड तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए और खालसा पंथ का झंडा फहरा दिया। किसानों का एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा है। उधर, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई।

लाठीचार्ज, पथराव में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल

ITO पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। झड़प में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा दिए, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिसकर्मी भागकर आस-पास की इमारतों में घुस गए और वहां से किसानों पर आंसू गैस छोड़ी।

पुलिस का दावा- निहंगों ने तलवार से हमले की कोशिश की

इससे पहले गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों को पुलिस ने नोएडा मोड़ पर रोक दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस का दावा है कि किसानों ने पांडव नगर पुलिस पिकेट पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने यह भी कहा कि निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमले की कोशिश की।
गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों के काफिले की वजह से ITO पर भारी जाम लग गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव भी किया। सिंघु से निकले किसानों ने भी कई जगह पथराव किया।
मुकरबा चौक के पास किसान जब तय रूट से हटकर ISBT की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन, किसान बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। किसानों ने पुलिस की गाड़ी समेत DTC की कई बसों के शीशे भी तोड़ दिए।

किसानों ने तय समय से पहले मार्च शुरू किया

पुलिस ने किसानों से कहा था कि गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद 12 बजे से ट्रैक्टर मार्च निकालें। लेकिन, किसानों ने रिपब्लिक डे की परेड शुरू होने से पहले ही ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दिया। किसान बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते गए 

हरियाणा : ट्रैक्टरों पर कोई भी झंडा तिरंगे से ऊंचा नहीं

सिंघु बॉर्डर की ओर बढ़ रहे किसानों के ट्रैक्टरों के साथ कार और बाइक भी हैं। हर गाड़ी पर तिरंगा है। इसके साथ किसान यूनियन के झंडे भी हैं। किसान नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि कोई भी झंडा तिरंगे से ऊंचा नहीं होगा। किसान पिकअप वाहनों में डीजे भी ले जा रहे हैं जिस पर हरियाणवी, पंजाबी के साथ देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। बॉर्डर से 12 किलोमीटर पहले तक किसानों के ट्रैक्टर जमा हैं।

फरीदाबाद में पुलिस के लाठीचार्ज के बाद तनाव

किसान आंदोलन फरीदाबाद में उग्र हो गया। दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने सीकरी में बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे ट्रैक्टर लेकर जबरन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। घटना में कई किसान घायल हुए हैं। 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1