Homeपंजाब

राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई

राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई

राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने अ

लुधियाना वेस्ट से भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को डोर टू डोर कैम्पेन में बड़ी संख्य में मिल रहा समर्थन
डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर
18 myths uncovered about financial advisors

राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को कुछ अलग ढंग से मनाई। सादगी भरे ढंग से मनाई सालगिरह न केक, न शोर-शराबा, न पार्टी। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही चेरिटेबल डिस्पेंसरी में फ्री दवाइयों की व्यवस्था कर कैंप का आयोजन किया। इसमें तकरीबन ढाई सौ मरीजों को निशुल्क दवाइयां, जरूरतमंदों के फ्री टेस्ट, ट्राईसाईकिल, गरीब बच्चों को गर्म कपड़े बांटे।
राकेश जैन ने बताया हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी रमा जैन, बेटी रिद्धि जैन, बेटा दिव्यांग जैन के सहयोग से समाज को एक संदेश देने का प्रयास भी किया है कि मात्र अपने शौक के लिए हजारों लाखों रुपया पार्टियों में बर्बाद न कर जरूरतमंदो की सेवा की जाए तो ज्यादा खुशी मिलती है। इस मौके पर नूरवाला रोड डिस्पेंसरी के मेडिकल अफसर डाक्टर संजीव मेहता, भगवान महावीर सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश जैन ,मनजीत धीर, राजीव वर्मा, रजनी वर्मा आदि उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0