Homeपंजाब

पंजाब में एनआईए के नोटिस को लेकर गरमाई सियासत

पंजाब में एनआईए के नोटिस को लेकर गरमाई सियासत

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब में एनआईए के नोटिस को लेकर गरमाई सियासत, लुधियाना में यूथ अकाली दल ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना लुधियाना : (पी9 ब

मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस पर भीड़ ने की फायरिंग
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप गोशा इस्तीफा दे भाजपा में हुए शामिल
दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब में एनआईए के नोटिस को लेकर गरमाई सियासत, लुधियाना में यूथ अकाली दल ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते अकाली कार्यकर्ता।

पंजाब में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के नोटिस के विरोध में सियासत गरमा गई है। राजनैतिक दल इसका विरोध करने में जुट गए हैं। शिरोमणि अकाली दल  यूथ विंग ने लुधियाना मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना दिया।  
धरने में अकाली नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अकाली नेता कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पिछले 55 दिन से दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे किसानों के समर्थन में विभिन्न तरह की सेवाएं निभाने वालों को एनआईए की ओर से नोटिस भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि इन नोटिसों को लेकर किसानों एवं अन्य संगठनों में रोष है।
शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग इन नोटिसों को रद्द करने की मांग कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीसी के सहायक कमिश्नर जनरल प्रीत इंद्र सिंह बैस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर जसदीप सिंह, राकेश कुमार, प्रभजोत सिंह समेत कई युवा नेता मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0