भाजपा लुधियाना ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ खोला मोर्चा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : किसान आंदोलन की आड़ में भारतीय जन
भाजपा लुधियाना ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ खोला मोर्चा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

किसान आंदोलन की आड़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को निशाना बनाए जाने और लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार भाजपा लुधियाना में कैप्टन सरकार के रवैये और बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ बड़ी रैली की। जिसमें प्रदेश भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा समेत तमाम नेता पहुंचे। बरसात और ठंड के होते हुए सलीम टाबरी मंडल के प्रधान दमन कपूर एंड आर डी शर्मा जी की अध्यक्षता में लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड पर लुधियाना के एमपी रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके साथ सलेम टाबरी मंडल के उपप्रधान सुनील मेहता भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा लुधियाना में बिट्टू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भाजपा पुलिस कमिश्नर को इस मामले में शिकायत भी दे चुकी है। पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा व काेर कमेटी के तमाम बड़े नेता लुधियाना में धरना दे रहे हैं।
कृषि सुधार कानूनों काे लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई
बता दें, कृषि सुधार कानूनों काे लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। आरोप है कि किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध हो रहा है। मामले में रवनीत बिट्टू ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद से भाजपा ने कांग्रेस व रवनीत बिट्टू के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। भाजपाई लुधियाना में बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरने में यह रहे मौजूद
इस माैके पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश बागा, प्रवीण बांसल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरदेव शर्मा देबी, रविंदर अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पुष्पेंदर सिंगल, राम गुप्ता, कान्तेंदु शर्मा, सुनील मौदगिल, यशपाल जनोत्रा, योगेंदर मकोल, किरण शर्मा, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, आरडी शर्मा, राज कुमार अटवाल, रजनीश धीमान, विपन महाजन, पवन कुमार, गौरव खुल्लर, बिक्रम सिद्धू, डा. सुभाष वर्मा, इंद्र अग्रवाल, जतिंदर मित्तल, अशोक लूंबा, सुभाष डाबर, दिनेश सरपाल, राजिंदर खत्री, रविंदर वर्मा, उमा दत्त शर्मा, सुनील मेहरा, नवल जैन, कैलाश चौधरी, मनिंदर कौर घुम्मन और डा. सतीश कुमार, मनीष बल्ला,अमृतपाल सैनी, शंभू जी, बोनी जी, चंदन जी, रमेश जी आदि माैजूद थे।

COMMENTS