Homeनई दिल्ली

कृषि बिलों का विरोध तेज : किसानों का नया ऐलान- देशभर में ट्रेनें रोकेंगे

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने पंजाब रूट की 4 ट्रेनें रद्द कीं

कृषि बिलों का विरोध तेज : किसानों का नया ऐलान- देशभर में ट्रेनें रोकेंगे

कृषि बिलों का विरोध तेज : किसानों का नया ऐलान- देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, पंजाब से 30 हजार किसान दिल्ली आ रहे किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सनातन धर्म के लिए किए गए कार्य काबिले तारीफ : हरकेश मित्तल
24 घंटे में दूसरी बार शोपियां में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया
अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी इतनी जटिल कर प्रणाली न होती : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

कृषि बिलों का विरोध तेज : किसानों का नया ऐलान- देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, पंजाब से 30 हजार किसान दिल्ली आ रहे

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने पंजाब रूट की 4 ट्रेनें रद्द कीं

सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी देने वाले 2 पुलिस अफसरों को कोरोना हुआ

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। सरकार से बात नहीं बनते देख किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। वे अब देशभर में ट्रेनें रोकने का ऐलान कर चुके हैं। उधर, पंजाब के अलग-अलग इलाकों से 30 हजार और किसान दिल्ली आ रहे हैं।

‘सरकार कानून वापस ले, हम घर चले जाएंगे’

किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि कानून रद्द करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ, इसलिए जल्द ट्रेनें रोकने की तारीख का ऐलान करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा। सरकार कानून वापस ले तो किसान अपने घरों को चले जाएंगे।

मोदी की अपील- मेरे मंत्रियों की बात जरूर सुनें

किसानों की मांगों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा है कि इसे जरूर सुनें।

आंदोलन के बीच कोरोना का खतरा

किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी देने वाले 2 आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी शामिल हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

रेलवे ने पंजाब जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द कीं

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने ट्रेनें कैंसिल करने का फैसला लिया है। आज सियालदह-अमृतसर और डिब्रूगढ़-अमृतसर ट्रेनें रद्द की गई हैं। 13 दिसंबर को अमृतसर-सियालदह और अमृतसर-डिब्रूगढ़ ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

‘भगवान जाने कब हल निकलेगा’

किसान नेता शिवकुमार कक्का से पूछा गया कि हल कब निकलेगा तो उन्होंने कहा, “भगवान जाने कब ऐसा होगा। सर्दी और कोरोना के चलते हमें काफी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0