नाभा जेल ब्रेक में वांटेड गैंगस्टर और टारगेट किल्लर सुखमीत भिखारीवाल दुबई में गिरफ्तार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब में टारगेट किलिंग क
नाभा जेल ब्रेक में वांटेड गैंगस्टर और टारगेट किल्लर सुखमीत भिखारीवाल दुबई में गिरफ्तार
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने व नाभा जेल ब्रेक में वांटेंड कुख्यात गैंगस्टर सुखमीत पाल उर्फ सुख भिखारीवाल को यूएई पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन दिल्ली स्पेशल सैल ने पंजाब के पकड़े दो शूटरों से मिले इनुपट के आधार पर अंजाम दिया। सुखमीत पाल के पीछे खुफिया एजेंसियां अप्रैल 2020 से ही लगी थी। सोमवार को उसकी लोकेशन का पता चलने पर यूएई की पुलिस की मदद से उसे दुबई फ्लैट में धर लिया गया। 4 दिन बाद उसे इंडिया लाया जाएगा। भिखारीवाल ने गुरदासपुर जिले में 2017 में विक्की गौंडर व हैरी चट्ठा से मिलकर तीन नौजवानों की हत्या की।
26 जनवरी 2018 को जब गौंडर का एनकाउंटर हुआ तो सुखमीत पाल व गौंडर पाक में केएलएफ प्रमुख हरमीत पीएचडी के संपर्क में थे। गौंडर के मरने के बाद सुखमीत पाल केएलएफ से जुड़ा रहा। तरनतारन व गुरदासपुर में सुखमीत पाल के नेटवर्क से आईएसआई हथियार डिलीवर करवाती रही।

COMMENTS