HomeकोरोनावायरसTechnology

भाजपा के पार्षद मनोज महलावत को सीबीआई ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

भाजपा के पार्षद मनोज महलावत को सीबीआई ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

भाजपा के पार्षद मनोज महलावत को सीबीआई ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, भाजपा ने पार्टी से निकाला  नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :  साउथ दिल्ली

एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने पेपर डे मनाया : बलराज भसीन
लाल किले पर झंडा फहराने वाले खालिस्तानियों पर हो सख्त से सख्त कारवाई : आर डी पुरी
ई कॉमर्स नियमों पर कैट ने फिक्की, सीआईआई, एसोचैम आदि को पत्र भेजा : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब

भाजपा के पार्षद मनोज महलावत को सीबीआई ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, भाजपा ने पार्टी से निकाला 

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज के नगर निगम पार्षद मनोज महलावत को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कंस्ट्रक्शन मामले में रिश्वत लेने के आरोप में हुई है। वहीं, मनोज महलावत को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी को जैसे ही महलावत की भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी की सूचना मिली भाजपा ने मनोज को पार्टी से निकालने में देरी नहीं की। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम जल्द ही राउज एवेन्यू में पार्षद को पेश करेगी।
जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद पर निर्माण कार्य को हरी झंडी देने के लिए एक युवक से 10 लाख रुपए घूस मांगने का आरोप है। इस सूचना के बाद जाल बिछाकर जांच एजेंसी की टीम ने भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को वसंत कुंज में पार्षद के आवास पर जाकर काफी छानबीन भी की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज महलावत 2017 में वसंत कुंज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निगम पार्षद चुने गए थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0