Homeपंजाबकोरोनावायरस

9 साल का सक्षम बॉलीवुड फिल्म में करेगा लीड रोल

9 साल का सक्षम बॉलीवुड फिल्म में करेगा लीड रोल

सिटी टैलेंट : 9 साल का सक्षम बॉलीवुड फिल्म में करेगा लीड रोल, टीवी डांस शो में सेकेंड रनरअप रहा, अब बॉलीवुड में रखा कदम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
शिअद-बसपा गठबंधन पर बांटे लड्डू
वार्ड नं 94 में पार्षद, निगम व ठेकेदार की सहमति से बनी सड़क में घपलेबाजी की वजह से हो रहा दुबारा निर्माण

सिटी टैलेंट : 9 साल का सक्षम बॉलीवुड फिल्म में करेगा लीड रोल, टीवी डांस शो में सेकेंड रनरअप रहा, अब बॉलीवुड में रखा कदम

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

डांसिंग स्टाइल से सबको अपना दीवाना बना टीवी रियलिटी शो में सेकेंड रनरअप रहा शिमलापुरी का नौ साल का सक्षम अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग दिखाने को तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में हुई और बाद में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूटिंग हुई। बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और सक्षम शर्मा फिल्म में लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए डांस और उससे जुड़ा एक सामाजिक संदेश दिया जाएगा। मनोज शर्मा निर्देशित ‘देहाती डिस्को’ फिल्म का पोस्टर टाइगर द्वारा लॉन्च किया गया था। सक्षम टाइगर श्राफ का ही बड़ा फैन है और उनकी तरह ही डांस से लेकर एक्शन करने की ख्वाहिश रखता है।

डांस मंच से ही सक्षम को मिली एक अलग पहचान

सक्षम के पिता अमनदीप शर्मा स्कूल में टीचर हैं। मां दीपिका शर्मा हाउस वाइफ हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही सक्षम का टैलेंट पहचान उसे आगे बढ़ाने की सोची और टीवी रियलिटी डांस शो में हिस्सा दिलवाया। इस शो के चैप्टर-2 में वह टेली राउंड तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन न तो हमने और न ही सक्षम ने हौंसला हारा। इसका ही नतीजा रहा कि वह न चैप्टर-3 तक पहुंचा बल्कि सेकेंड रनरअप बनने भी कामयाब रहा। इस मंच से ही सक्षम को एक अलग पहचान मिली और इस फिल्म का ऑफर मिला। इसके लिए पहले ऑडिशन हुआ और फिर सक्षम ने डांस के बाद अपनी एक्टिंग से भी खूब प्रभावित करते हुए इस फिल्म में अपनी जगह पक्की कर ली। इस शो के जरिए वह घर-घर तक सबका फेवरेट बन चुका है और अब फिल्म में एक्टिंग को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है।

मैं एक हीरो की हर क्वालिटी अपने अंदर चाहता हूं

सक्षम ने कहा कि मैं एक हीरो की हर क्वालिटी अपने अंदर चाहता हूं। मुझे इस फिल्म में शूटिंग कर काफी मजा आया। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब एडिटिंग चल रही है। रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। मैं साइंटिस्ट या बॉलीवुड एक्टर बनना चाहता हूं। मैं पढ़ाई के अलावा डांस वीडियोज देख अपना समय बिताता हूं, जिससे बहुत कुछ सीखने का मिलता है। रोजाना योग और मेडिटेशन करना भी पसंद है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0