Homeपंजाबकोरोनावायरस

दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी

मौलीजागरां थाना की पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी

दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी, लड़की के भाई पर धारदार हथियार से किया हमला  मौलीजागरां थाना की पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत

हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान
पंजाब में चार मंत्रियों व 21 विधायकों की अमरिंदर के खिलाफ बगावत
लापता युवक की पत्नी ने फाइनेंसर पर लगाए गम्भीर आरोप

दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी, लड़की के भाई पर धारदार हथियार से किया हमला 

मौलीजागरां थाना की पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा 

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

मामला मौलीजागरां पुलिस स्टेशन का है।

मौलीजागरां थाना क्षेत्र में एक सिरफिरा युवक एक घर की दीवार कूदकर अंदर आ पहुंचा। घर में मौजूद लड़की के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका भाई लड़की को बचाने पहुंचा। इस दौरान आरोपी तो तेज धारदार हथियार से लड़की के भाई पर हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी युवक की पहचान ब्रजेश के रूप में हुई है जो एक दुकान पर डेंटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे लड़की अपने घर के दूसरे फ्लोर पर थी। इस दौरान आरोपी ब्रजेश दीवार कूदकर लड़की के घर के अंदर आ पहुंचा और फिर वो दूसरे फ्लोर पर लड़की के कमरे में दाखिल हो गया। इसके बाद उसने लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0