Homeकोरोनावायरसभारत

किसानों ने बंद कराए रिलायंस स्टाेर

मोहाली ने बेस्टेक मॉल,फेज-10 और सेक्टर-70 में किसानों ने स्टोरों को बंद करवाया

किसानों ने बंद कराए रिलायंस स्टाेर

किसानों ने बंद कराए रिलायंस स्टाेर, कहा- केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है मोहाली ने बेस्टेक मॉल,फेज-10 और सेक्टर-70 में किसा

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगवार :
इंतकाल फीस दुगनी करना जनता पर अतिरिक्त बोझ : अतुल कपूर
5 दिन में सुलझाई लूट की गुत्थी :

किसानों ने बंद कराए रिलायंस स्टाेर, कहा- केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है

मोहाली ने बेस्टेक मॉल,फेज-10 और सेक्टर-70 में किसानों ने स्टोरों को बंद करवाया

किसानों की ओर से कल विधानसभा सेशन के बाद अपनी अगली रणनीति तैयार की जाएगा

मोहाली : (पी9 ब्यूरो) :

काफी संख्या में पहुंचे किसानों ने आज सबसे पहले फेज-11 के बेस्टेक मॉल में खोले गए रिलायंस स्टोर को बंद करवाया और नारेबाजी की।

किसान जत्थेबंदियों की ओर से रविवार को मोहाली में रिलायंस के कई स्टोरों को बंद करवाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के किसानों को खत्म करने की साजिश की जा रही है, जिसका मरते दम तक विरोध किया जाएगा।

पहले से ज्यादा उग्र हो रहे किसानों की नजर सोमवार को होने वाले पंजाब विधानसभा के सेशन पर है। जिसमें क्या नतीजा निकलता है, उसके बाद ही किसान अपनी अगली रणनीति तैयार करेंगे। सोमवार को मोहाली में कल किसान जत्थेबंदियों की ओर से रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके लिए वे मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से निकल कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसानों की ओर से आज मोहाली फेज-11 के बेस्टेक मॉल के अलावा तीन स्थानों पर चल रहे रिलायंस स्टोर को बंद करवाया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1