Homeकोरोनावायरसभारत

अपनी ही साढ़े चार साल की बेटी को बाथरूम में पटक-पटककर मार डालने वाली महिला गिगरफ्तार

मामला लुधियाना के जस्सियां रोड पर स्थित नवनीत नगर का है, एक महीने पहले ही दो बेटियों और पत्नी के साथ आया था बिहार के पूर्णिया का टिंकू

अपनी ही साढ़े चार साल की बेटी को बाथरूम में पटक-पटककर मार डालने वाली महिला गिगरफ्तार

अपनी ही साढ़े चार साल की बेटी को बाथरूम में पटक-पटककर मार डालने वाली महिला गिगरफ्तार, दूसरी बेटी होने पर रहने लगी थी तनाव में मामला लुधियाना के जस

धार्मिक, समाजिक, स्कूलों एवं बन्द पड़े कपूर हस्पताल को कोविड सेंटर के लिए इस्तेमाल करे सरकार : हर्ष बाहरी
साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी
पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :

अपनी ही साढ़े चार साल की बेटी को बाथरूम में पटक-पटककर मार डालने वाली महिला गिगरफ्तार, दूसरी बेटी होने पर रहने लगी थी तनाव में

मामला लुधियाना के जस्सियां रोड पर स्थित नवनीत नगर का है, एक महीने पहले ही दो बेटियों और पत्नी के साथ आया था बिहार के पूर्णिया का टिंकू

दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी पत्नी प्रियंका परेशान रहने लगी और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में 4 साल की बच्ची की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से बात करती हुई। फाइल फोटो

लुधियाना में बीते दिन जमीन पर पटककर साढ़े 4 साल की बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिवार के मुताबिक महिला दूसरी बेटी होने के बाद से ही मानसिक तनाव में रहती है, जिसके चलते वह अक्सर झगड़ा करती थी। पुलिस ने पति के बयान पर केस दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को भी परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि एक ओर देशभर में नवरात्र में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है, दूसरी ओर बीते तीन दिन में पंजाब में इस तरह की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तीन दिन पहले जहां बठिंडा के रामपुरा में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों की खातिर 6 महीने की बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला था, वहीं अब पहले ही नवरात्र को दिन चढ़ते ही लुधियाना में यह एक कलयुगी मां वहशी हो गई। उसने शैंपू करने के बहाने छत पर बने बाथरूम में बुलाया और बच्ची की वहीं पर हत्या कर दी। शहर में ऐसी खतरनाक घटना को लेकर हर तरफ निंदा हो रही है।
मामला महानगर के जस्सियां रोड पर स्थित नवनीत नगर का है। इस बारे में शहर के थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले टिंकू यादव ने बताया कि टिंकू ने बताया कि 7 साल पहले उसने प्रियंका से लव मैरिज की थी। उनकी दो बेटियां थी। दर्पण नर्सरी में पढ़ती थी। वह अपनी पत्नी प्रियंका, साढ़े चार साल की बेटी दर्पण और ढाई माह की दूसरी बेटी के साथ करीब एक महीना पहले ही लुधियाना आया था। वह मार्बल लगाने का काम करता है और यहां किराये के मकान में रहता है।
टिंकू के अनुसार उनके घर पर दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी पत्नी प्रियंका परेशान रहने लगी और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। शनिवार सुबह उसकी पत्नी प्रियंका जल्दी उठी। उनका बाथरूम छत पर है और वह नहाने के लिए छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद उसने आवाज लगाकर बड़ी बेटी दर्पण को शैंपू देने के लिए बुलाया। जब दर्पण उसे शैंपू देने गई तो उसने बच्ची को दीवार पर जोर-जोर से पटकना शुरू कर दिया।
बच्ची की चीखें सुनकर उनका पड़ोसी उनके पास आया और इस बारे में बताया। जब वह पड़ोसी की बात सुनकर छत पर पहुंचा तो यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी पत्नी वहां खड़ी थी और मासूम बेटी की मौत हो चुकी थी। दर्पण का शव छत पर पड़ा था। दीवार और फर्श खून से सने हुए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

हत्या से पहले की वह आखिरी फोटो, जब प्रियंका ने पहले नवरात्र पर माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। बेटी दर्पण साथ ही बैठी थी। फिर न जाने क्यों उसी बेटी की जान ले ली।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0