HomeकोरोनावायरसTravel

बॉम्बे डाइंग फैक्ट्री से सुपरवाइजर लाखों का कपड़ा बेच भागा

सलेम टाबरी का जिम्मी नामक युवक बॉम्बे डाइंग की जालंधर रोड स्थित यूनिट में करीब 7 महीने से सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था

बॉम्बे डाइंग फैक्ट्री से सुपरवाइजर लाखों का कपड़ा बेच भागा

कोरोना लॉकडाउन में फर्जीवाड़ा : लुधियाना की बॉम्बे डाइंग फैक्ट्री से सुपरवाइजर लाखों का कपड़ा बेच भागा   सलेम टाबरी का जिम्मी नामक युवक बॉम्बे डाइ

अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में जत्था सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना
देश के ई कॉमर्स व्यापार को बुराइयों से मुक्त करने हेतु कैट का ई कॉमर्स शुद्धिकरण सप्ताह अभियान कल से शुरू : हरकेश मित्तल
कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम

कोरोना लॉकडाउन में फर्जीवाड़ा : लुधियाना की बॉम्बे डाइंग फैक्ट्री से सुपरवाइजर लाखों का कपड़ा बेच भागा  

सलेम टाबरी का जिम्मी नामक युवक बॉम्बे डाइंग की जालंधर रोड स्थित यूनिट में करीब 7 महीने से सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था  

मैनेजर पंकज सूरी ने दी पुलिस को शिकायत, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना की बॉम्बे डाइंग, डाइंग फैक्ट्री में काम करने वाला सुपरवाइजर पार्टियों का कपड़ा बाहर बाहर ही बेचता रहा। उसने लाखों रुपए का कपड़ा चोरी से बेच दिया। बॉम्बे डाइंग मिल के मालिक को इसका पता तब चला, जब पार्टियों ने रंगाई वाला कपड़ा वापस नहीं भेजने की शिकायतें करनी शुरू कर दी। पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने 5 लाख रुपए से ज्यादा का माल बाहर बेच डाला है। पुलिस ने चोरी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में बॉम्बे डाइंग के मनेजर चौड़ा बाजार की गुलचमन गली के रहने वाले पंकज सूरी ने बताया कि वह जालंधर रोड स्थित ग्रीनलैंड स्कूल के सामने न्यू बॉम्बे डाइंग फैक्ट्री में मैनेजर हैं। फैक्ट्री में सलेम टाबरी का जिम्मी नामक युवक पिछले करीब 7 महीने से वहां सुपरवाइजर का काम कर रहा था। 8 अगस्त को उसने चीमा चौक स्थित रूप निटिंग कारखाने से सफेद रंग के 45 थान उठाए। मगर उन्हें फैक्ट्री तक लाने के बजाय बाहर किसी को बेच दिया। 17 अगस्त को भी उसने प्रणव टूलर से 36 थान उठाए और बाहर ही बेच डाले।
मैनेजर पंकज सूरी के मुताबिक उन्हें जब पता चला कि डाइंग फैक्ट्री से स्कूटर पर 1-1 या 2-2 थान ले जाकर बाहर बेचता रहा है। उससे जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह झगड़ा करके फरार हो गया। दोबारा काम पर नहीं लौटा। भेद खुल जाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में एएसआई जनकराज ने कहा कि आरोपी जिम्मी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश में रेड की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2