HomeHeath

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने घर में खुद को गोली मार की खुदकुशी

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने घर में खुद को गोली मार की खुदकुशी

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने घर में खुद को गोली मार की खुदकुशी, पुलिस मौके पर पहुंच कर रही जांच   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  हैबोवाल के दुर्गापुर

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
कैट ने आज नई दिल्ली में ई-कॉमर्स पर श्वेत पत्र जारी किया : हरकेश मित्तल कैट पंजाब अध्यक्ष

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने घर में खुद को गोली मार की खुदकुशी, पुलिस मौके पर पहुंच कर रही जांच  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

हैबोवाल के दुर्गापुरी इलाके में एक स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी की पहचान नीरज कटारिया (40 साल) के रूप में हुई है। नीरज की गिल रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। घटना की सूचना मिलने पर एडीसीपी रविंदर कौर सरां और हैबोवाल थाना के एसएचओ नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे। दुर्गापुरी में हुई इस वारदात से इलाके में शाेक की लहर है।

व्यापारी कई दिनों से चल रहा था परेशान

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी कुछ दिनों से परेशान था, जिसके कारण उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। वारदात के बाद घटनास्थल पर लाेगाें की भीड़ इकठी हो गई। लाेगाें काे यह विश्वास ही नहीं हाे रहा था कि नीरज कटारिया आत्महत्या कर सकता है। लाेगाें ने कहा कि नीरज कटारिया मिलनसार व्यक्ति था। वह लाेगाें के सुख-दुख में हमेशा आगे रहता था।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना

गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणाें का खुलासा हाे पाएगा। गाैरतलब है कि शहर में काेराेना संकट के बाद आत्महत्या के मामलाें में लगातार बढ़ाेतरी हाे रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0