Homeपंजाब

सीएम के पत्र पर ढोल बजाना विधायक बैंस का हास्यास्पद : कुलवंत सिद्धू

कुलवंत सिद्धू ने जिम खोलने को गंभीरता से लेने पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का धन्यवाद किया

सीएम के पत्र पर ढोल बजाना विधायक बैंस का हास्यास्पद : कुलवंत सिद्धू

सीएम के पत्र पर ढोल बजाना विधायक बैंस का हास्यास्पद : कुलवंत सिद्धू कुलवंत सिद्धू ने जिम खोलने को गंभीरता से लेने पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी
कैप्टन कल करेंगे सियासी धमाका :
लुधियाना में रविवार को 283 जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन

सीएम के पत्र पर ढोल बजाना विधायक बैंस का हास्यास्पद : कुलवंत सिद्धू

कुलवंत सिद्धू ने जिम खोलने को गंभीरता से लेने पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का धन्यवाद किया 

 लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब कांग्रेस सचिव और हलका आत्म नगर प्रभारी कुलवंत सिंह सिद्धू ने एक बयान में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेल मंत्री राणा सोढ़ी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने (कुलवंत सिद्धू) खेल मंत्री राणा सोढ़ी से कल जिम खोलने के बारे में बात की थी। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जिम खोलने की बात कही थी और आज पर्यावरण दिवस के मौके पर एक बैठक में मुख्यमंत्री ने जिम मालिकों पर चिंता जताते हुए  जल्द ही जिम खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोविड ने बहुत सारे व्यवसाय को प्रभावित किया है, सरकार सभी वर्गों के लिए चिंतित है और जिम मालिकों के बारे में भी गंभीर और चिंतित है और जिम जल्द ही खोले जाएंगे ताकि जिम जाने वाले कसरत व्यायाम के माध्यम से अपने शरीर को फिट रख सकें। उन्होंने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के उस बयान का भी मजाक उड़ाया जिसमें विधायक बैंस ने जिम खोलने और मुख्यमंत्री के जवाब के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन लोक नेता हैं, पंजाब का कोई भी सामान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री को पत्र लिखता है और वह उनका जवाब देते है, इसलिए मुख्यमंत्री के लिए विधायक बैंस के पत्र का जवाब देना कोई नई बात नहीं है। उनका पत्र हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि विधायक बैंस को अपने डूबते जहाज को बचाना चाहिए क्योंकि बैंस भाइयों ने अपनी राजनीति को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0