HomeHeath

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, खुदरा मार्केट में 200 रुपये किलो बिक रहा मटर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  दीवाली का सीजन चले जाने के बावजूद लुधियान

हफ्ते में 3 दिन वैक्सीन लगाने घर-घर जाएंगी टीमें
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, खुदरा मार्केट में 200 रुपये किलो बिक रहा मटर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

दीवाली का सीजन चले जाने के बावजूद लुधियाना सब्जी मार्केट गर्म है। मंडियों में लोकल सब्जी कम आने की वजह से कई सब्जियां डबल रेट पर मंडी खुदरा बाजार में बिक रही हैं। धनिया की कीमत का आलम यह है कि अब सब्जी वाले फ्री में धनिया देने से कतरा रहे हैं, जो पहले सब्जियों के साथ फ्री में देते थे। खुदर सब्जी विक्रताओं का कहना है कि मंडी में कीमतों में आग लगी है, इसलिए उन्हें भी महंगी कीमत में सब्जी बेचनी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में सब्जियों की आमद बढ़ने के साथ इनकी कीमतों में लगाम लगेगी। प्याज खुदरा बाजार में 50 रुपये किलो और टमाटर 70 रुपये किलो तक बिक रहा है।
बता दें कि बीते जुलाई माह में देश के कई हिस्साें में लगातार हो रही बारिश का असर लोगों के किचन बजट पर पड़ने लगा था। बारिश की वजह से सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए थे। उस समय हरा धनिया, हरा प्याज, पालक फुल गोभी, घीया टिंडा और मटर के दाम आसमान छू रहे थे। खासकर 20-30 रुपये किलो वाला हरा प्याज भी मंडी में 200 रुपये किलो बिक रहा था। ज्ञात रहे कि लुधियाना में हरा प्याज हिमाचल और दिल्ली से आता है। जुलाई में धनिया भी 120-140 तक बिक रहा था। पालक 50, मटर 80 और गोभी 70 रुपये बिक रही थी। मटर – 200 रुपये किलो, धनिया – 200 रुपये किलो, पालक – 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो, टमाटर 60-70 रुपये किलो,बैंगन 50 रुपये किलो, बंद गोभी 50 रुपये किलो, फ़ुल गोभी 50 रुपये किलो, गाजर 80 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो, घीया 50 रुपये किलो, मशरूम 200 रुपये किलो, बीन्स 60 रुपये किलो, खीरा 30 से 50 रुपये किलो बिक रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0