Homeपंजाब

लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में नया मोड़

लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में नया मोड़

लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में नया मोड़, पार्षद नीटू के छोटे बेटे सन्नी व मुलाजिम हैप्पी कड़वल का नाम भी उछला लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू
ਆਉ ਇਸ ਦੁਸਹਿਰੇ ਤੇ ਨੇਕੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਕੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚੋਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਈਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर

लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में नया मोड़, पार्षद नीटू के छोटे बेटे सन्नी व मुलाजिम हैप्पी कड़वल का नाम भी उछला

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में एक अज्ञात व्यक्ति ने रिंकल के भाई गगनदीप सिंह को वायस मैसेज भेजकर इशारा किया कि दो और लोग साजिश में शामिल थे। आरोप है कि सुपारी किलर के रुकने और खाने पीने का इंतजाम पार्षद नीटू के छोटे बेटे सन्नी ने किया था।

तीन साल पहले हुए बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में एक और नया मोड़ आ गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने रिंकल के भाई गगनदीप सिंह उर्फ मनी खेड़ा को वायस मैसेज भेजकर इशारा किया कि अब तक पकड़े गए आरोपितों के अलावा दो और लोग साजिश में शामिल थे। इन मैसेज के आधार पर मनी खेड़ा ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। उसने आग्रह किया कि आडियो भेजने वाले की भी तलाश की जाए। कमिश्नर ने थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी को जांच सौंपी है।
शिकायत में मनी खेड़ा ने बताया है कि सोमवार शाम उसने मोबाइल का इंटरनेट आन किया। उस समय उसके पास कई मैसेज आए। सुबह 10:45 से दोपहर 1:49 तक मोबाइल नंबर 79877-43963 से 11 वायस मिस काल आई थीं। इसके अलावा दो वायस मैसेज भी थे। इन मैसेज में कहा गया था कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले सुपारी किलर के शहर में रुकने और खाने पीने का इंतजाम पार्षद नीटू के छोटे बेटे सन्नी और उनके पास काम करने वाले हैप्पी कड़वल ने किया था। पुलिस अगर इन दोनों से पूछताछ करेगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। अपनी सरकार की धौंस दिखाकर पार्षद नीटू उसे धमकियां दे रहा है लेकिन अब वह सच्चाई सामने लाकर रहेगा।

क्या है मामला :

19 जुलाई 2018 को कुछ लोगों ने घर में घुसकर रिकंल पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। परिवार ने 15 दिन बाद शव का अंतिम सस्कार किया था। हत्याकांड में बुद्धू, मनमीत, भूपिंदर, दकोहा का विशाल, लोहारां का सुखदीप, जंडूसिंघा का मोनू और लोहारां का गुरप्रीत शामिल थे। 13 सितंबर 18 को काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने तीन हत्यारों गुरमीत सिंह उर्फ बुद्ध, मनमीत सिंह उर्फ मणि फालोरा और भूपिंदर सिंह उर्फ बिंडा को भोगपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पार्षद नीटू के बड़े बेटे को नामजद किया था। उसने माना था कि उसने सुक्ख धारीवाल को सुपारी दी थी। चार दिसंबर को जालंधर पुलिस ने सुपारी किलर दकोहा के मनमीत सिंह उर्फ लंबड़, नेशनल एवेन्यू जालंधर के जतिन सेठी और अंडा को गिरफ्तार किया था।

यह कहा ओडियो मैसेज में…

जे अपणे भरा दे सही कातलां तक पुजणा ना, नीटू दा छोटा मुंडा ते ओहदे कोल मुंडा कम्म करदा हैप्पी, सारी इन्वालवमेंट ओहदी आ। कमरे बी ओहने बुक कराए सी आपने ओथे, जित्थे ओह रेहंदा वा, बैंसा दे नाल हुंदा जेहड़ा, कमरे बी ओहने बुक कराए सी, सुंदर ढाबे दे विच बीअरां दीयां पेटियां ते दारू मीट ते चिकन सब ओही देके गया सी। ओहनू चक लो। ओहनू सारी गेम दा सारा कुछ पता है। बाकी ऐहदा पयो केहंदा न कि मेरी सरकार आ, मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकदा। धमकियां लांदा सानू ऐह। पर असीं मीडिया च हुण सरेआम कहांगे।

हो सकती है राजनीतिक साजिश :

यह राजनीतिक साजिश हो सकती है या आडियो भेजने वाला खुद आरोपित हो सकता है। इस क्लिप की पूरी जांच करवाई जाएगी। अगर मेरा छोटा बेटा हत्याकांड में शामिल होता तो फिर बड़ा बेटा ढाई साल जेल में क्यों रह कर आया। मुझे भी कई आडियो क्लिप भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। यह सभी क्लिप इकट्ठी कर पुलिस कमिश्नर को दी जाएंगी। – गुरदीप सिंह नीटू, पार्षद

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0