Homeचण्डीगढ़

लापरवाही का नतीजा-केस हुए दोगुने :

लापरवाही का नतीजा-केस हुए दोगुने :

लापरवाही का नतीजा-केस हुए दोगुने : 14 दिन पहले तक शहर में रोज 15 के आसपास कोरोना मरीज मिल रहे थे, अब मिल रहे हैं 40 के आसपास चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो

मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल
धार्मिक, समाजिक, स्कूलों एवं बन्द पड़े कपूर हस्पताल को कोविड सेंटर के लिए इस्तेमाल करे सरकार : हर्ष बाहरी

लापरवाही का नतीजा-केस हुए दोगुने : 14 दिन पहले तक शहर में रोज 15 के आसपास कोरोना मरीज मिल रहे थे, अब मिल रहे हैं 40 के आसपास

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

 सुखना लेक पर लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही दूरी का पालन करते हैं। मनमर्जी कर रहे हैं। 

लोगों की लापरवाही फिर से हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जहां पहले रोज 15 से 20 कोरोना मरीज मिले थे, वहीं, अब यह संख्या 40 के आसपास पहुंच गई है। शहर में 41 कोरोना पॉजिटिव केस आए। वहीं, 55 साल की एक महिला की महामारी से मौत भी हुई है। बुधवार को 17 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को किशनगढ़ से कोरोना के आठ मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सेक्टर-44 और 49 से 4-4 मरीज संक्रमित मिले हैं।

समाराेह में ज्यादा भीड़ जमा हो रही…

डीएचएस अमनदीप कंग ने कहा कि शहर के लोग न तो मास्क लगा रहे हैं न ही डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। शादी समारोह आदि जगहों पर गैदरिंग भी बढ़ गई हैं। ऐसे में केस बढ़ना शुरू हो गए हैं।

कुछ स्कूलों में ऑफलाइन एग्जाम हो रहे हैं

कुछ स्कूलों में रेगुलर क्लासेस भी शुरू हो गई हैं। स्कूलों को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन एग्जाम का ऑप्शन भी रखना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होने से छोटे बच्चे सुरक्षित रहेंगे।

60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 45 साल के बीमार लोगों को 1 मार्च से लगेगा टीका

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स आगे नहीं आ रहे हैं। वहीं, अब हेल्थ मिनिस्ट्री ने आम लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर ली है। सबसे पहले 60 साल के लोगों और 45 साल के वे लोग जिन्हें पहले से बीमारियां हैं, उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। इन्हें 1 मार्च से वैक्सीन लगाए जाने की प्लानिंग है।
डीएचएस व कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डॉ. कंग ने बुधवार को सेक्टर-38 और डड्‌डूमाजरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दौरा किया। कंग ने बताया कि ऐसी गाइडलाइन मिली है कि आम आदमी का वैक्सीनेशन होगा तो लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
इसलिए ज्यादा संख्या वाली जगहों पर कम्युनिटी सेंटर्स आइडेंटिफाई किए जा रहे हैं। कोविड स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन व एडवाइजर मनोज परिदा ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सेंटर्स बनाए जाएं, जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूरी के साथ बैठाने की व्यवस्था हो। ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न हो। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0