Homeपंजाब

भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा :

भाजपा विधायक के साथ शर्मनाक घटना के बाद पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में प्रदेश स्तरीय मीटिंग के दौरान किया ऐलान

भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा :

भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : सूबे में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा चलाएगी अभियान भाजपा विधायक के साथ शर्मनाक घट

हरपाल सिंह चीना की 31वी सालगिरह केक काट मनाई : अतुल कपूर
कांग्रेसी नेता ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा :
केजरीवाल की उपस्थिति में पंजाब आप में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप

भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : सूबे में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा चलाएगी अभियान

भाजपा विधायक के साथ शर्मनाक घटना के बाद पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में प्रदेश स्तरीय मीटिंग के दौरान किया ऐलान

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

भाजपा विधायक के साथ शर्मनाक घटना के बाद प्रदेश भाजपा ने अब प्रदेश भर में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसके तहत पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में पहुंचने पर कहा कि कांग्रेस के शासन में सूबे की बिगड़ी कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरों द्वारा पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्याएं, दलित किशोरियों के सामूहिक बलात्कार और अन्य अत्याचार के घटनाओं, सरकार को आंखें दिखाकर चल रहे माफिया राज और पुलिस की मौजूदगी में विधायक के साथ हुई मारपीट को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ने जा रही है। जीवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र की सच्चाई सामने लाएंगे कि 4 साल पूरे होने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, अविनाश राय खन्ना, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, केडी भंडारी, प्रो. राजिंदर भंडारी, अरुणेश शाकर, अनिल जोशी, कमल चेतली, परमिंदर शर्मा, सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, प्रवीन बांसल, राकेश राठौर, राजेश बग्गा, सुनीता गर्ग, उमेश शाकर, राजेश हनी, अनिल सरीन, दिनेश बब्बू, गुरदेव शर्मा देबी, रविंदर अरोड़ा, राजकुमार अटवाल, राजिंदर बिट्टा, भानु प्रताप, जॉन मसीह, पुष्पेंद्र सिंघल विशेष रूप से मौजूद रहे।

आरोप : सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग कर रही सरकार

अश्वनी शर्मा ने कैप्टन से सवाल किया कि उनके कार्यकाल में सूबे पर 1,82,526 करोड़ से बढ़कर 2,73,730 करोड़ का कर्ज कैसे हो गया। जनता को दिखाए सुनहरी सपने पूरे करने के लिए क्या कांग्रेस सरकार और कर्ज लेने की योजना तो नहीं है। शर्मा ने कहा कि कैप्टन ने 10 वर्ष के शासनकाल में घटिया राजनीति का प्रदर्शन कर सत्ता के बल पर सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग कर प्रदेश को माफिया और गैंगस्टरों के हाथों का खिलौना बना दिया है। जनता में भय और आतंक का माहौल है। जनता कांग्रेस सरकार से दुखी है। लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब अपने वोट से देकर कांग्रेस के मुंह पर तमाचा मार सत्ता से बेदखल करेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1