Homeपंजाब

बायोरीमीडेशन प्लांट का किया उद्घाटन

बायोरीमीडेशन प्लांट का किया उद्घाटन

लुधियाना पहुंच मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने बायोरीमीडेशन प्लांट का किया उद्घाटन, 27 करोड़ से 5 टन कूड़ा होगा डिस्पोज्ड लुधियाना : (रवि वर्मा ब्य

श्रीमद भागवत कथा महोत्सव 31 मार्च से 6 अप्रैल तक, हनी भारद्वाज/विशाल मदान
चंडीगढ़ बॉर्डर पर फिर स्तिथि तनावपूर्ण :
वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन

लुधियाना पहुंच मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने बायोरीमीडेशन प्लांट का किया उद्घाटन, 27 करोड़ से 5 टन कूड़ा होगा डिस्पोज्ड

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर

पंजाब के कैबिनट मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर मंगलवार को लुधियाना पहुंचे। मंत्री निज्जर ने ताजपुर रोड डंप साइट पर बायोरीमीडेशन प्लांट का उद्घाटन किया। ये प्लांट अगले 22 महीनों में अपने पहले पड़ाव के तहत पांच टन कूड़े की निकासी करेगा। इस प्रोजेक्ट पर 27.17 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
ये प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है। लैंडफिल साइट का कुल क्षेत्रफल 51.36 एकड़ है जो शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साइट पर कुल एकत्र हुआ कूड़ा लगभग 25 मीट्रिक टन है। विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, हरदीप सिंह मुंडियां, मेयर बलकार संधू, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शैना अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलक मौजूद थी।
कैबिनट मंत्री निज्जर ने कहा कि डंप साइट पर एकत्र हुए कूड़े के निपटारे की प्रक्रिया दो पड़ावों में बायोरीमीडेशन प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि सागर मोटर्स को पहले पड़ाव में काम सौंपा गया है जो जीरों लैंडफिल तकनीक का इस्तेमाल करके अपने प्लांट में से रोजाना 1440 टन कूड़ा कर्कट को साफ करेगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को अधिकतर मशीनरी का इस्तेमाल करने और समय सीमा से पहले काम पूरे करने के लिए कहा गया है।
डॉ. निज्जर ने कहा कि बाकी रहती 19.62 लाख टन निपटारे के लिए पड़ाव-2 के लिए टेंडर पहले ही जारी किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ शहर निवासियों को कूड़ा डंप वाली जगह से निकलने वाली बदबू से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट शहरों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0