HomeHeath

प्रोफेशनल टैक्स वापिस, 5 रुपए बिजली देने के वादे अगर सरकार ने पूरे नहीं किए तो व्यापारी महा पंचायत कर सरकार को जगाएंगे : सुनील मेहरा

प्रोफेशनल टैक्स वापिस, 5 रुपए बिजली देने के वादे अगर सरकार ने पूरे नहीं किए तो व्यापारी  महा पंचायत कर सरकार को जगाएंगे : सुनील मेहरा

प्रोफेशनल टैक्स वापिस, 5 रुपए बिजली देने के वादे अगर सरकार ने पूरे नहीं किए तो व्यापारी  महा पंचायत कर सरकार को जगाएंगे : सुनील मेहरा   2022 में व

सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार
दशहरा कमेटी ने सीता स्वयंवर पर कराई जरूरतमंद कन्या की शादी : प्रधान विशाल बौबी
सरकार को ‘नींद’ से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा

प्रोफेशनल टैक्स वापिस, 5 रुपए बिजली देने के वादे अगर सरकार ने पूरे नहीं किए तो व्यापारी  महा पंचायत कर सरकार को जगाएंगे : सुनील मेहरा  

2022 में वही पार्टी पंजाब में राज करेगी जो व्यापारियों के हित की बात करेगी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

प्रोफेशनल टैक्स वापिस लेने तथा 5 रुपए बिजली देने के वादे पुरे ना होने पर पंजाब प्रदेश व्यपार मंडल राज्य महासचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में सरकार को चेतावनी देते पदाधिकारी 

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लुधियाना यूनिट की एक विशेष मीटिंग चेयरमैन पवन लहर , प्रधान अरविंद्र सिंह मक्कड़ , राज्य महासचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिसमें 50 के करीब संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने अपने सुझाव दिए इस मौके राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने व्यापारियों को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली देने का वादा किया था परंतु 5 साल बीतने पर आज तक वह वादा पूरा नहीं किया गया कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद चन्नी सरकार ने व्यापारियों के साथ धोखा किया है उन्होंने 2 किलो वाट से लेकर 7 किलो वाट तक के तो राहत दी है परंतु 7 किलोवाट से अधिक पावर कनेक्शन ऊपर कोई राहत सरकार से नहीं दी गई जबकि पंजाब में लगभग तीन लाख के करीब व्यापारियों के 7 किलो वाट से ऊपर  के कनेक्शन लगे हुए हैं। सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है उन्होंने कहा वही व्यापारियों के गले की फांस बन चुके प्रोफेशनल टैक्स के ऊपर भी सरकार ने अभी तक चुप्पी साधे हुई है जिससे साबित होता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की नियत में  खोट है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में चाहे वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी जब चेन्नई सरकार है वादे किए हैं उन वादों को पूरा नहीं किया है उन्होंने कहा व्यापारी अब सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर जल्द ही महा पंचायत बुलाकर चुनावो में सिर्फ उस पार्टी का साथ देंगे जो व्यापारियों के हित की बात  करेगे।चेयरमैन पवन लहर व प्रधान अरविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि केंद्र में केंद्र की मोदी सरकार ने जब जीएसटी लागू की थी दोनों में एक देश एक टैक्स का नारा दिया था परंतु अब ऐसे लगता है कि जैसे एक देश और और हजार टैक्स व्यापारियों पर थोप दिए गए हो। क्योंकि केंद्र के साथ राज्य सरकारों के विभिन्न  टैक्स भी व्यापारियों को देने पड़ते है। केंद्र की मोदी सरकार से अपील की कि कपड़े पर1 जनवरी से जीएसटी 5 प्रतिशत सेबढ़ाकर12प्रतिशत की जा रही है। उसे वापस लिया जाए क्योंकि इससे महंगाई और बढ़ेगी। सुंदर नगर होजरी एसोसिएशन के मंडल महासचिव पवन मल्होत्रा व हरकेश मित्तल ने कहा कि कि करोना के बाद पंजाब का व्यापारी अब  मंदे की मार झेल रहा है। पंजाब की इंडस्ट्री सुविधाएं न मिलने के कारण अन्य राज्यों में चली गई है।जिससे अब  बेरोजगारी पनपने लगी है। वही पंजाब का युवा अब विदेश की ओर रुख करने लगा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापरियो के पुराने वेट के केसों का वन टाइम सेटलमेंट के तहत  निपटारा करे। अमन टंडन, विनोद शर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में जो पार्टी अपने चुनाव मेनिफेस्टो के अनुसार व्यापारियों से वादे करेगी और उसकी गारंटी व्यापारियों को देगी  व्यापारी उसका समर्थन करेंगे।क्यों कि सरकार बनाने कार बनाने में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। जसवंत सिंह विरदी प्रवीण गोयल ने कहा सरकारी रिपोर्ट के अनुसार सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 11716 व्यापारियों ने व्यापार विरोधी नीतियों के विरुद्ध आत्मदाह किया है जबकि 10600  किसानों ने आत्मदाह किया है परंतु सरकार व्यापारियों की जगह किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है जिससे कि सरकार के सौतेले व्यवहार का भी अंदाजा लगाया जा सकता है इस मौके गुरदीप सिंह गोशा, अशोक जैन, प्रवीण शर्मा, अश्वनी महाजन, अमित गुप्ता, वंश गुप्ता, अमृतराज, प्रवीण गोयल, रमेश महाजन, अशोक गर्ग, रविंद्र कुमार, इंद्र कुमार, वेद भंडारी, राजन गुप्ता, शिव शंकर, अमरदीप, विशाल शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र धवन, अमित मेहता, अतुल कपूर, महिंद्र, जसवंत सिंह छपरा, हरीश वर्मा, श्रीपाल आदि मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0